2000 Rupees Note Change: हिमाचल के ज्वालामुखी मंदिर में श्रद्धालु ने चढ़ाए 2000 रुपये के 400 नोट!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


ज्वालामुखी (कांगड़ा). रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से 2 हजार रुपये के नोटों को मार्केट से रिकॉल किया गया है. ऐसे में मंगलवार से बैंकों में 2 हजार रुपये के नोटों को बदलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. वहीं, 2000 रुपए के नोट बंद होने के बाद ही हिमाचल प्रदेश के ज्वालामुखी मंदिर में एक श्रद्धालु ने 2000 के 400 नोट मां के दरबार में चढ़ा दिए। कुल 8 लाख रुपये की रकम मां ज्वालामुखी के दरबार में चढ़ाई गई है. रविवार को जब मंदिर प्रबंधन ने कैश की काऊंटिंग की तो मामले का पता चला. ऐसा माना जा रहा है कि ये नोट शनिवार को ही चढ़ाए गए हैं. इससे एक दिन पहले ही, 19 मई को भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 का नोट चलन से बाहर करने की घोषणा की थी.

जानकारी के अनुसार, यह पता नहीं चल पाया है कि मंदिर में ये नोट किस श्रद्धालु ने चढ़ाई हैं. लेकिन मामले से कई सवाल उठ रहे हैं. मंदिर के कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं द्वारा यह राशि चढ़ाई गई है. मां के दरबार में कई बड़े से बड़े भक्त आते हैं, जो अक्सर बड़ी-बड़ी सौगातें मां के चरणों में अर्पित करते हैं.

ज्वालामुखी मंदिर ट्रस्टी पुजारी कपिल शर्मा ने बताया कि मंदिर में श्रद्धालु ने 2000 रुपये के 400 नोट चढ़ाए हैं. उन्होंने कहा कि अभी सितम्बर माह तक 2000 के नोट बैंक में बदले जा सकते हैं. ऐसे में मां ज्वालामुखी के दरबार में यदि 2000 के नोट आते हैं तो निश्चित तौर पर उनका मंदिर को लाभ होगा. मंदिर के विकास कार्यों पर यह पैसा खर्च किया जाएगा.

ज्वालामुखी शक्तिपीठ में अकबर ने चढ़ाया था सोने का छत्र

ज्वालामुखी शक्तिपीठ हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पड़ता है. यहां पर हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं. कहा जाता है कि इस मंदिर में राजा अकबर ने भी सोने का छत्र चढ़ाया था. यहां पर मन्नत मांगने के लिए देश विदेश से भक्त आते हैं और जब मन्नत पूरी हो जात है तो फिर वह मां के दरबार में पैसे, सोना-चांदी का चढ़ावा चढ़ाते हैं.

Tags: 2000 note, Himachal pradesh, RBI, SBI Bank

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें