01

बंगाल का जिक्र हो तो ज़ुबान पर एक मिठास-सी घुलने ही लगती है. छेने वाली बंगाली मिठाइयों को देश भर में चाव से खाया जाता है, लेकिन बंगाल में कलाकंद के शौकीनों की बड़ी भरमार है. पूर्वी बर्धमान जिले के कटवा में एक दुकान इसी कलाकंद के नाम से इतनी मशहूर है कि 6 दशकों से लोग यहां रेगुलर आते हैं और पूजा-पाठ, त्योहार या कोई खास मौका हो तो कहना ही क्या! इस स्वाद का रहस्य और तमाम फैक्ट्स सुनकर मन करता है कि एक बार तो इसे चख ही लिया जाए.
Author: Up Head Line
Views: 15








