PM Modi in Australia Live: सिडनी के क्यूडोस बैंक एरीना पहुंचे पीएम मोदी, 20 हजार की भीड़ को करेंगे संबोधित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सिडनी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ मंगलवार को देश में रहने वाले प्रवासी भारतीयों के एक कार्यक्रम को यहां संबोधित करेंगे. पीएम मोदी राजकीय अतिथि के रूप में ऑस्ट्रेलिया की यात्रा कर रहे हैं. वह सिडनी के क्यूडोस बैंक एरीना में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम के आयोजक इंडियन ऑस्ट्रेलियन डायस्पोरा फाउंडेशन (आईएडीएफ) को बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है.

आईएडीएफ के निदेशकों में से एक जय शाह ने ऑस्ट्रेलिया के एक सार्वजनिक सेवा प्रसारक को बताया, ‘भारतीय ऑस्ट्रेलियाई समुदाय नौ साल बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करने को लेकर उत्साहित है. वह 2014 में ऑस्ट्रेलिया आए थे और सिडनी के सामुदायिक स्वागत समारोह में एक बड़ी भीड़ ने उनका स्वागत किया था.’

पीएम मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण के तहत 22 मई को सिडनी पहुंचे. इस दौरान वह अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ बुधवार को द्विपक्षीय बैठक करेंगे. भारतीय प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलियाई सरकार के अतिथि के रूप में यह दौरा कर रहे हैं.

अधिक पढ़ें …

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें