जब श्वेता तिवारी ने कहा था, 'हां मैंने गलत पति चुना, मुझे तीसरी शादी करनी है या संन्यास लेना है, ये फैसला…'

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) का नाम टीवी जगत में काफी मशहूर है, उन्होंने ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘कुमकुम’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ जैसे टीवी शोज से घर-घर अपनी पहचान बनाने में सफल रही हैं, लेकिन उनकी पर्सनल जिंदगी काफी उथल-पुथल भरी रही. उन्होंने दो-दो शादियां की, लेकिन एक भी सफल नहीं रही. ऐसे में उन्हें आस पड़ोस से भी काफी ताने सुनने को मिले, लेकिन जिंदगी की किसी भी मोड़ पर उन्होंने हार नहीं माना और हर मुश्किलों का सामना डटकर किया. 2 साल पहले ही श्वेता बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में खुलकर अपनी निजी जिंदगी पर बात की थी.

श्वेता ने कहा था, ‘आप 10 लिव इन में रहो, खत्म करो दूसरा आएगा, फिर 10 साल लिव इन में रहो, फिर तीसरा भी आएगा, इस पर कोई कुथ नहीं बोलता, लेकिन आपने शादी दो करके छोड़ दी, तो लोग बोलेंगे भइया कितनी शादी करेगी ये? लोग मुझे आकर कहते हैं तीसरी शादी मत करना.. अब मैं तूझसे पूछकर करूंगी या नहीं करूंगी? और कौन होता है यह कहने वाला कि मैं तीसरी शादी करूं या न करूं? ये मेरा फैसला है.’ उन्होंने आगे ये भी कहा था, ‘ये मैं सोचूंगी कि मुझे तीसरी शादी करनी है या नहीं करनी है, मुझे लाइफ मैं जाकर संयास ले लेना है या हिमालय पर जाकर बैठना है. वो मैं करूंगी. लोग आकर मुझसे कहते हैं कि तूने 2 किए हैं, तेरी बेटी पांच करेगी. अरे क्या पता वो करे ही न.. उसने जो देख लिया है, क्या पता न करे. हो सकता है कि जिस तरह की लाइफ उसने देखी है, तो हो सकता है कि वह लड़के अच्छे तरह की पसंद करे.’ श्वेता ने अपनी बातों को आगे बढ़ाते हुए कहा था, ‘मैं एक बात बताती हूं कि यहां बहुत ही अच्छे परिवार से लोग रहते हैं, जो पढ़े लिखे हैं, लेकिन जब उन्हें पता चला कि मैं दूसरी शादी करने वाली हूं तो आधे लोग यहां मुझसे बात करना छोड़ दिए, मुझे इग्नोर करने लगे. लोग ये कहते लगे कि फिर से शादी कर रही है, क्या पता पहले वाले को इसी ने ही हटाया हो, वो ये सब तब कह रहे थे जब उन्होंने मेरे साथ बुरा होता देखा था. वो सब कुछ जानते थे.’ उन्होंने ये भी कहा था, ‘मेरी बिल्डिंग से ही कई लोग आकर पूछते हैं बच्चों से पापा आते हैं घर पर… तुम मिलते हो पापा से… सिर्फ जानने के लिए वो कौन सा आकर हेल्प कर रहे हैं.’ वहीं, दो बच्चों को अकेले पालने पर उन्होंने कहा कि उनके लिए कोई समस्या नहीं है, जब आप इतना कमा लेते हो कि अपना भी बिल भर लो, बच्चों का भी बिल भर लो, अपना भी शॉपिंग कर लो और बच्चों का भी.. अपना भी खाना खरीद लो और साथ में बाकियों का भी खरीद लो और दो चार फ्रेंड का भी खरीद लो.. तो फिर आपके साथ कोई परेशानी या समस्या नहीं होती.’

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें