नफरत के बाजार में राहुल गांधी खोल रहे मोहब्बत की दुकान, अंबाला में ट्रक की सवारी करते दिखे कांग्रेस के युवराज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कृष्ण बाली/अंबाला. आज सुबह-सुबह अचानक कांग्रेस नेता राहुल गांधी अंबाला शहर पहुंचे गए. इस दौरान राहुल गांधी एक ट्रक में भी बैठे भी नजर आए. राहुल ने मंजी साहिब गुरुद्वारा मे माथा टेका और हिमाचल के लिए रवाना हो गए. सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. सुप्रिया ने ट्वीट कर लिखा कि यूनिवर्सिटी के छात्रों से , खिलाड़ियों से , सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे युवाओं से, किसानों से , डिलीवरी पार्टनरों से, बस में आम नागरिकों से, और अब आधी रात को ट्रक के ड्राइवर से आख़िर क्यों मुलाक़ात कर रहे हैं राहुल गांधी? क्योंकि वो इस देश के लोगों की बात सुनना चाहते हैं.उनकी चुनौतियों और परेशानियों को समझना चाहते हैं.

उनको ऐसा करते देख एक विश्वास सा झलकता है .कोई तो है जो लोगों के साथ खड़ा है. कोई तो है जो उनके बेहतर कल के लिए किसी भी तरह की क़ुर्बानी देने को तैयार है .कोई तो है जो नफ़रत के बाज़ार में मोहब्बत की दुकान खोल रहा है. धीरे-धीरे यह एहसास हो रहा है कि यह देश लौट जाना चाहता है मोहब्बत और अमन के रास्ते पर. धीरे से यह देश आख़िर चल ही पड़ा है राहुल गांधी के साथ.

.

FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 12:45 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें