Meerut Gold Price: चांदी की कीमत में गिरावट, सोना स्थिर, जानें सर्राफा बाजार में आज की कीमत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विशाल भटनागर/मेरठ. पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ में वैवाहिक एवं अन्य पार्टियों का दौर जारी है, जिसका असर कहीं न कहीं सर्राफा बाजार में भी देखने को मिल रहा है. एक तरफ जहां उपभोक्ताओं द्वारा आभूषणों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर सोने व चांदी के रेट भी आसमान छू रहे हैं. हालांकि राहत की बात है. मंगलवार को सोने और चांदी के रेट में कोई वृद्धि नहीं हुई.

ऐसे में अगर आप सोने के आभूषण की खरीदारी करना चाहते हैं. तो आपको 23 मई मंगलवार को भी 24 कैरेट सोने के लिए 63,000 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से चुकाने होंगे. 22 मई को भी मेरठ सर्राफा बाजार में सोने का यही रेट था. जबकि 21 मई को 61,900 रुपए प्रति 10 ग्राम रेट था.

इसे भी पढ़ें : Ranchi Gold Rate: सोना की कीमत स्थिर, चांदी में गिरावट, जानें सर्राफा बाजार का लेटेस्ट अपडेट

आपके शहर से (मेरठ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

अन्य कैरेट के रेट

वहीं दूसरी ओर आभूषणों में सबसे ज्यादा उपयोग होनेवाले 22 कैरेट सोने की कीमत की बात की जाए तो 22 मई की तर्ज पर कोई बदलाव न होने के कारण 23 मई को मेरठ शहर में 57,750 रुपए, 18 कैरेट के लिए 47,250 और 14 कैरेट के लिए 36,750 प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे. जबकि 21 मई को 22 कैरेट सोने की कीमत 56,650 रुपए, 18 कैरेट के लिए 46,350 और 14 कैरेट के लिए 36,050 प्रति 10 ग्राम थी.

इसे भी पढ़ें: Gold Price in Varanasi: सोना ठहरा, चांदी लुढ़की, यहां जानें वाराणसी में 10 ग्राम गोल्ड की लेटेस्ट कीमत

चांदी में राहत

हालांकि चांदी के आभूषण में ग्राहकों को थोड़ी सी राहत मिली है. 1000 रुपए की गिरावट के साथ 23 मई को मेरठ सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 74000 रुपए प्रति किलोग्राम है. जबकि 22 मई को चांदी 75000 रुपए प्रति किलोग्राम, 21 मई को 73350 रुपए और 20 मई को 72900 रुपए प्रति किलोग्राम कीमत थी. मेरठ सर्राफा व्यापारी शिवम अग्रवाल का कहना है कि सोने पर चांदी की डिमांड बढ़ी है, इसी वजह से दोनों के रेट में बदलाव देखने को मिला है.

Tags: Gold Rate Today, Meerut news, Silver Price Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें