Fire razes Guyana: गुयाना में दर्दनाक घटना, स्कूल हॉस्टल में लगी भीषण आग, जलकर मर गए 19 बच्चे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जॉर्जटाउन: गुयाना में एक बोर्डिंग स्कूल के छात्रावास में आग लगने से कम से कम 19 विद्यार्थियों की मौत हो गई तथा कई अन्य झुलस गए हैं. मृतकों में ज्यादातर लड़कियां हैं. प्राधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. राष्ट्रपति इरफान अली ने कहा, ‘यह भयानक घटना है, यह दुखद है, यह दर्दनाक है.’ उन्होंने कहा कि सरकार घायलों के उपचार के लिए हरसंभव कदम उठा रही है.

सरकार ने एक बयान में बताया कि राजधानी जॉर्जटाउन से करीब 320 किलोमीटर दूर दक्षिण पश्चिमी सीमावर्ती शहर महदिया में एक माध्यमिक स्कूल के छात्रावास इमारत में रविवार रात करीब 10 बजकर 50 मिनट पर आग लगी. अभी आग लगने की वजह का पता नहीं चला है.

जॉर्जटाउन हॉस्पिटल के डॉ. विकिता नंदन ने बताया कि हताहतों में लगभग सभी लड़कियां हैं. पांच साल के एक लड़के का भी उपचार किया जा रहा है. अधिकारियों ने शुरुआत में बताया था कि 20 विद्यार्थियों की मौत हुई है लेकिन बाद में उन्होंने 19 लोगों के मारे जाने की सूचना दी और कई अन्य घायल हैं.

ये भी पढ़ें- प्लास्टिक बैग में बांध फेंक दी थी बच्ची, 4 साल बाद जॉर्जिया की ‘बेबी इंडिया’ की मां का खुला राज, अब हुई अरेस्ट

गुयाना की दमकल सेवा ने एक बयान में कहा, ‘जब दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तो इमारत पूरी तरह आग की चपेट में आ चुकी थी.’ विभाग ने बताया कि 14 विद्यार्थियों की मौके पर ही मौत हो गई तथा पांच अन्य की एक स्थानीय अस्पताल में मौत हुई.

” isDesktop=”true” id=”6283127″ >

अधिकारियों ने बताया कि दो बच्चों की हालत गंभीर है तथा चार काफी झुलस गए हैं. छह छात्रों को इलाज के लिए विमान से जॉर्जटाउन ले जाया गया है जबकि पांच अन्य का महदिया में एक अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि 10 अन्य चिकित्सकों की निगरानी में हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार गेराल्ड गोविया ने बताया कि स्कूल में ज्यादातर 12 से 18 साल की उम्र के स्वदेशी मूल के बच्चे पढ़ते हैं.

Tags: Child’s death, Fire incident

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें