Yoga Session: रोज करें कपालभाति और अनुलोम-विलोम, सेहतमंद बीतेगी जिंदगी, ऐसे करें अभ्यास

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

अभ्‍यास से पहले सूक्ष्‍मयाम या कुछ आसन जरूर करें.
अपनी क्षमता के अनुसार ही प्राणायाम या आसन करें.

Yoga Session With Savita Yadav : आज  व्‍यस्‍त जिंदगी में खुद की सेहत का ख्‍याल रखना लोगों के लिए आसान काम नहीं रह गया है. लोग दिनभर व्‍यस्‍त रहते हैं और इस वजह से अपने  शरीर की देखभाल भी नहीं कर पाते. लेकिन अगर आपको लंबी उम्र तक सेहतमंद रहना है तो अपने जीवन में योग प्राणायाम को जरूर शामिल करें. ऐसा करने से आप बेहतर जिंदगी जी सकते हैं और जीवनभर सेहतमंद रह सकते हैं. आज न्यूज़18 हिंदी के यूट्यूब लाइव सेशन में योगाचार्या सविता यादव (Savita Yadav) ने कुछ महत्‍वपूर्ण योग प्राणायाम करने के तरीकों को बताया और इससे जुड़ी तमाम बातें साझा की.

ध्‍यान करें- मैट पर पद्मासन की मुद्रा में बैठकर आंखों को बंद करें और आती जाती सांसों पर ध्‍यान केंद्रित करें. इस दौरान आप गहरी सांस लें और ओम शब्‍द का उच्‍चारण करें. दोनों हाथों को आपस में मिलाकर प्रार्थना करें.अब कुछ सूक्ष्‍मयाम का अभ्‍यास करें. विस्‍तार से देखने के लिए आप वीडियो लिंक पर क्लिक करें.

” isDesktop=”true” id=”6282605″ >

कपालभाति का अभ्‍यास- अपने अपने मैट पर पद्मासन, अर्धपद्मासन या किसी भी आसन में कमर गर्दन सीधी कर बैठें. यह एक फोर्स फुली एक्‍सेलेशन का अभ्‍यास है. अब आप ध्‍यान की मुद्रा बनाएं, सांस भरे और  सांस छोड़ें. फिर सांस भरें और फिर सांस को बाहर की तरफ फेंकते हुए इसका अभ्‍यास शुरू करें. शुरू में आप 1 मिनट तक इसका अभ्‍यास करें. फिर रिलैक्‍स करें.

आप चेयर पर बैठकर भी कपालभाति कर सकते हैं. अगर आपके लंग्‍स कमजोर हैं, हाइपरटेंशन, हाइपरएसिडिटी की समस्‍या है तो इसका अभ्‍यास ना करें. अगर आपकी पेट में किसी तरह की सर्जरी हुई है तो भी इसका अभ्‍यास ना करें. इसके अभ्‍यास से शरीर में अग्नितत्‍व बढ़ता है, इसलिए इसके अभ्‍यास के बाद अनुलोम विलोम का अभ्‍यास जरूर करें.

यह भी पढ़ें- Yoga Session: कंधे व गर्दन की जकड़न से हैं परेशान? इन योगाभ्‍यास को करें ट्राई

अनुलोम विलोम प्राणायाम- सबसे पहले आप पद्मासन या सुखासन में बैठें और प्राणायाम मुद्रा बनाएं. इसके बाद हाथों से प्राणायाम मुद्रा बनाएं और दाहिने अंगूठे से अपनी दाहिनी नासिका को दबाएं और बाई नासिका से सांस अंदर लें. अब अनामिका उंगली से बाई नासिका को बंद कर दें. इसके बाद दाहिनी नासिका खोलें और सांस बाहर छोड़ दें. अब दाहिने नासिका से ही सांस अंदर लें और उसी प्रक्रिया को दोहराते हुए बाई नासिका से सांस बाहर छोड़ दें. अनुलोम विलोम प्राणायाम का नियमित अभ्‍यास करने से फेफड़े मजबूत होते हैं और कई समस्‍याएं दूर होती हैं. विस्‍तार से देखने के लिए वीडियो लिंक पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें- YOGA SESSION: सूर्य नमस्‍कार से पहले ज़रूर करें सूक्ष्‍मयाम, इंजरी से रहेंगे दूर

Tags: Benefits of yoga, Health, Lifestyle, Yoga

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें