
आदित्य कुमार/नोएडा. दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida) में किसी भी जगह पर आप रहते हैं, और देर रात आपको भूख लग जाती है या फिर कोई मेहमान आ जाता है. ऐसे में यदि खाने की दिक्कत हो जाती है तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. हम आपको नोएडा के एक ऐसी मार्केट के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं तो जहां आप देर रात लगने वाली भूख को शांत कर सकेंगे. इस मार्केट में सुबह से देर रात तक खाने-पीने का सामान खरीदा जा सकता है.
नोएडा सेक्टर 12 मार्केट (Noida Sector 12 Market) शहर का एक सबसे पुराने मार्केट है. यहां मोमोज की दुकान लगाने वाले मनोज बताते हैं कि यह मार्केट वर्ष 1980 से लगता आ रहा है. इतना बदलाव जरूर आया है कि पहले इतनी चहल-पहल नहीं थी, सबकुछ इतना संगठित नहीं था. मनोज बताते हैं कि यह मार्केट रात के 12 बजे तक खुलती है. वहीं, कुछ दुकानें तो पूरी रात खुली रहती हैं. आप जब भी यहां खाने के लिए आएंगे तो खाने के लिए कुछ न कुछ मिल जाएगा. यहां लोग रात को ज्यादा आते हैं. मनोज कहते हैं कि सेक्टर 12 के इस मार्केट में अधिकतर युवाओं का आना-जाना होता है.
क्यों है खास नोएडा का यह मार्केट
नोएडा के सेक्टर 12 में मेट्रो हॉस्पिटल के नजदीक सेक्टर 12 मार्केट है. यहां आप फास्ट फूड से लेकर प्रॉपर थाली जिसमें दाल-चावल या रोटी-सब्जी भी खा सकते हैं. सभी तरह की खाने-पीने की चीजें यहां मिलती हैं. यहां जाने के लिए आपको सेक्टर 15 मेट्रो स्टेशन आना होगा. यहां दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था है. जबकि, फोर व्हीलर वाहन कुछ पार्क कर सेक्टर 12 मार्केट में आप जा सकता सकते हैं.








