JAC 10th, 12th Result 2023: झारखंड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज, टॉपर्स का सम्मान करेगी राज्य सरकार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. JAC 10th, 12th Result 2023: झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज जारी किया जाना है. इसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. राज्य सरकार ने रिजल्ट जारी किए जाने के बाद मेधावी छात्रों को सम्मानित किए जाने का जिलों को निर्देश दिया है. इस संबंध में सभी क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी. सभी जिला शिक्षा अधीक्षकों को पत्र जारी कर दिया है.

पत्र में उपर्युक्त विषय के संबंध में अंकित है कि JAC, Ranchi के द्वारा वर्ग -X एवं XII वीं का परीक्षाफल दिनांक 23.05.2023 को प्रकाशित की जायेगी, के निमित्त संबंधित विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक को यथा कार्रवाई हेतु निम्न निदेश दिये जाते हैं-

    आपके शहर से (रांची)

  1. संबंधित परीक्षा में उपस्थित कुल परीक्षार्थियों की संख्या, उत्तीर्ण परीक्षार्थियों (1st, IInd & IIIrd Division) संबंधी अपनी उपलब्धियाँ अभिभावकगण को उपलब्ध करायेंगे.
  2. संबंधित प्रधानाध्यापक उपरोक्त संबंधी सूचना को Flex / बैनर (अधिकतम रुपये 1000/- विद्यालय अनुदान मद से) के माध्यम से विद्यालय में प्रकाशित करना सुनिश्चित करेंगे. इस निमित्त अपने स्तर से भी सभी प्रधानाध्यापक / प्रभारी प्रधानाध्यापक को निर्देश देना सुनिश्चित करेंगे.
  3. मैट्रिक, इंटरमीडिएट, कला, विज्ञान एवं वाणिज्य के प्रथम 10 उत्तीर्ण छात्र / छात्राओं को संबंधित प्रधानाध्यापक विद्यालय स्तर पर सम्मानित करेंगे.
  4. नामांकन के क्रम में विद्यालय के प्रभारी अपने पोषक क्षेत्र में यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी छात्र / छात्राओं का उच्चतर कक्षा में नामांकन नहीं छूटा हो. स्टेट टॉपर्स को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जायेगा.

ये भी पढ़ें-
JAC 10th, 12th Result 2023 : झारखंड मैट्रिक और इंटर रिजल्ट आज, ऑनलाइन और SMS से ऐसे कर सकेंगे चेक
JAC Board 10th, 12th Result 2023 LIVE: झारखंड बोर्ड के नतीजे आज, 10वीं, 12वीं के 7 लाख छात्रों का खत्म होगा इंतजार, jacresults.com पर करें चेक

Tags: Board result, Board Results, JAC

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें