PM Modi Australia Visit: पीएम मोदी से मिले ऑस्ट्रेलिया के कई उद्योगपति, जमकर की तारीफ, निवेश को लेकर कही ये बात

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. जी-7 समिट में हिस्सा लेने और पापुआ न्यू गिनी के दौरे के बाद पीएम मोदी तीन दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे हुए हैं. इस दौरान मंगलवार को यानी कि अपने दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष उद्योगपतियों से मुलाकात की. पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई उद्योगपतियों को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित किया. पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया सुपर के सीईओ पॉल श्रोडर, फोर्टेस्क्यु फ्युचर इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन डॉ. एंड्रयू फॉरेस्ट और हैनकॉक प्रोस्पेक्टिंग की एग्जीक्यूटिव चेयरमैन जीना रिनेहार्ट से मुलाकात की.

सीईओ पॉल श्रोडर ने की पीएम मोदी की तारीफ
पीएम मोदी से मुलाकात के बाद ऑस्ट्रेलियन सुपर के सीईओ पॉल श्रोडर ने कहा, “हमारी सबसे प्रभावशाली बैठक थी, पीएम एक बहुत ही प्रभावशाली व्यक्ति हैं, जो व्यापार को समझते हैं और यह बहुत उत्साहजनक भी है. पीएम ने भारत के लिए अपने सपनों और अपनी नैतिकता के बारे में बात की जो वास्तव में एक शक्तिशाली मैसेज था.” खनन और खनिज क्षेत्र में भारत-ऑस्ट्रेलिया सहयोग को बढ़ावा देने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिडनी में हैनकॉक प्रॉस्पेक्टिंग ग्रुप, रॉय हिल और एस किडमैन एंड कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष जॉर्जीना होप राइनहार्ट के साथ बैठक की.

यह भी पढ़ेंः PM Modi is AUS: पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियन अखबार को दिया खास इंटरव्यू, कहा- आसानी से संतुष्ट होने वाला इंसान नहीं

पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई अखबार को दिया इंटरव्यू
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर जानकारी दी. इसके अलावा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सिडनी में फोर्टेस्क्यू फ्यूचर इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ एंड्रयू फॉरेस्ट से मुलाकात की. पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. बीते सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आस्ट्रेलियाई अखबार ‘द आस्ट्रेलियन’ को इंटरव्यू दिया.

भारतीय समुदाय के लोगों ने उत्साह के साथ पीएम मोदी का किया स्वागत
इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं, जो आसानी से संतुष्ट हो जाए. मैंने देखा है कि प्रधानमंत्री एंथनी अलबनीज भी ऐसे ही हैं. मुझे विश्वास है कि जब हम फिर से सिडनी में साथ होंगे तो हमें इस बात की पड़ताल का मौका मिलेगा कि हम द्विपक्षीय संबंधों को अगले स्तर पर कैसे ले जा सकते हैं. इसके लिए हमें पूरकता के नए क्षेत्रों की पहचान करनी होगी और आपसी सहयोग को विस्तार दिया जा सकता है.  बता दें कि सोमवार को पीएम मोदी सिडनी पहुंचे. यहां पहुंचने पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका वणक्कम मोदी, नमस्ते मोदी और भारत माता की जय के नारों से स्वागत किया.

Tags: Australia, PM Modi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें