
अनुज गुप्ता, उन्नाव. उत्तर प्रदेश के उन्नाव में केबल ऑपरेटर समेत 2 पर गैंगरेप और POCSO समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को अरेस्ट किया गया है. आरोप है कि आइसक्रीम खाने की बात कहकर निकली किशोरी का कार सवार 2 लोगों ने अपहरण कर लिया. जिसके बाद उन्नाव सदर क्षेत्र के लखनऊ कानपुर हाइवे पर स्थित एक होटल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया और फिर आरोपी किशोरी को छोड़कर भाग निकले.
दरअसल वारदात के बाद घर पहुंची पीड़ित किशोरी ने परिजनों को पूरी घटना बताई. जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर एक गेस्ट हाउस मालिक सहित दो के खिलाफ अपहरण, सामूहिक रेप व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है. वहीं जिस होटल में किशोरी के साथ घटना हुई उस होटल के रूम की पुलिस अधिकारियों के साथ ही फील्ड यूनिट की टीम ने जांच की.
कमरा नंबर 302
उन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाला युवक अपनी बेटी के साथ दही थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रहते हैं. नाबालिग के परिजनों ने आरोप लगाया की उसकी बेटी आइसक्रीम खाने के लिए निकली थी, जिसके बाद काफी देर तक घर नहीं पहुंची. परिजनों का आरोप है की उन्हें बेटी काफी देर तलाश करने के बाद देर रात मिली. पीड़ित किशोरी ने अपने साथ हुई घटना को बताया.
परिजनों के मुताबिक बेटी आइसक्रीम खाने के लिए निकली थी, लेकिन उससे पहले ही एक गेस्ट हाउस के मालिक और केबल ऑपरेटर अनिल तुली और उनके साथी सुनील कार में उसे जबरन बैठाकर ले गए. वहीं उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल के कमरा नंबर 302 में ले जाकर उसके साथ सामूहिक रेप किया. पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर दही थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण गैंगरेप और पोक्सो की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है.
पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
वहीं घटना की जांच के लिए सीओ सिटी आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे. सीओ सिटी ने घटनास्थल की जांच की. फॉरेंसिक टीम होटल पहुंची और साक्ष्य जुटाए हैं. मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी शशिशेखर सिंह ने बताया की सामूहिक बलात्कार की धारा का मुकदमा दर्ज कर 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
.
Tags: Crime News, Gangrape, POCSO case, Unnao Gangrape, Uttar pradesh news
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 08:21 IST








