23 मई 2023 का राशिफल: कर्क राशि वालों का मन बेचैन होगा, सिंह, कन्या राशि वालों का दांपत्य जीवन सुखद रहेगा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 23 May 2023)

आज आपका मन अस्वस्थ और बेचैन रहेगा. पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद होने से घर में विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो जाएगी. आपकी निर्णय शक्ति कुंठित होने से दिशा नहीं दिखाई देगी. बातचीत पर ध्यान रखें अन्यथा किसी के साथ झगड़ा होने की संभावना है. तबीयत खराब होगी. धन खर्च तथा स्वाभिमान को चोट पहुंचने का योग है. गलतफहमी दूर करने से मन हल्का बनेगा.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 23 May 2023)

आपको व्यापार धंधे में लाभ होगा और आय बढ़ेगी. अच्छा भोजन मिलेगा और मित्रों के साथ बाहर घूमने जाने की संभावना है. मित्र आपके लिए सहायक सिद्ध हो सकेंगे. पुत्र से मुलाकात होगी. बुजुर्गों का साथ मिलेगा. अच्छे प्रसंग आयोजित होंगे. महिलाओं को सुख का अनुभव होगा. नई वस्तु की खरीदारी के लिए समय अच्छा है.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 23 May 2023)

आज आप नए काम की योजनाओं को अमल में ला सकेंगे. व्यापार और नौकरी करने वाले लोगों को लाभ मिल सकेगा. अधिकारी आप पर कृपादृष्टि रखेंगे. उच्च पद मिलने की संभावना है. पिता की तरफ से कोई लाभ मिल सकता है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. परिवार में माहौल आनंदमय रहेगा. बिजनेस के काम से प्रवास होने की संभावना है. दांपत्य जीवन में मेल-जोल रहेगा.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें