आदित्य तिवारी/भोपाल : शादियों में आजकल कई तरह के नई ट्रेंड शुरू हो गए हैं. पहले लोगों को प्री वेडिंग शूट कराने का चस्का लगा अब लोग अपने दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लाने के लिए उत्सुकता दिखा रहे हैं. आपको बता दें कि आप भी दुल्हन को अपने घर हेलीकॉप्टर से ला सकते हैं क्योंकि इसका किराया कुछ ज्यादा नहीं है.
यही वजह है कि अब हर कोई अपने शादी को यादगार बनाने के लिए दुल्हन को हेलीकॉप्टर से घर लाना चाह रहा है. इस खबर के जरिए आज हम आपको बताएंगे कि आप भी कैसे अपनी शादी में हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं.
बीते कुछ सालों तक लोग शादियों में बारात ले जाने के लिए किराए पर बस लिया करते थे, दुल्हन के घर पर शादी के कार्यक्रम पूरा होने के बाद बाराती तथा दूल्हा-दुल्हन बस में ही बैठकर दूल्हे के घर जाया करते थे. लेकिन जैसे-जैसे समय बदला लोगों का तौर तरीका बदलने लगा बस से लाने की जगह लोगों ने दुल्हा-दुल्हन को कार से लानाशुरू किया फिर कार में भी महंगी गाड़ियों का इस्तमाल करने लगे. लेकिन अब दौर ऐसा आ गया है कि शादी के बाद दुल्हन को घर लाने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करना लोगों को पसंद आने लगा है. मध्यप्रदेश में कई लोग ऐसे हैं जो अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से घर लेकर आए हैं. अगर आप भी चाहते हैं अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से घर लाना तो पहले से ही आपको इसके लिए तैयारी करनी होगी.
आपके शहर से (भोपाल)

बेवफा चाय के बाद यहां का समोसा भी हुआ बेवफा, प्यार में धोखा तो बनाने लगा ”बेवफा समोसा”

सिरफिरा पुलिसकर्मी; प्रेमिका के घर गया…बरसाई गोलियां, फिर FB पर डाली पोस्ट और दे दी जान

CG Weather News : Chhattisgarh में कही गर्मी का सितम तो कही बारिश झमाझम | Rain | Heat Wave

Success Story: पिता की एक दिन की कमाई ₹500, एक बेटा PhD स्कॉलर, दूसरे को मिला 65 लाख का जॉब ऑफर

Bhopal News : HUT आतंकियों से पूछताछ में बड़ा खुलासा, Pakistan से क्या है Connection? | Bangladesh

OMG! इंदौर में 21000 कुल्हड़ों से बनाया महाराणा प्रताप का पोट्रेट, देखें Video

‘द केरला स्टोरी’ का असर! युवती ने फिल्म देखने के बाद शख्स पर किया ‘जबरन धर्मांतरण’ का केस

Nanki Ram Kanwar पर Congress की नजर!हो गया खुलासा सुनिए News 18 से क्या बोले पूर्व गृहमंत्री ननकीराम

सड़क पर चलती कार में लगी आग, धू-धू कर जल गई पूरी कार, गाड़ी में सवार लोगों ने ऐसे बचाई जान

Top Headlines : गांव से शहर तक हर ख़बर पर पैनी नज़र | देखिए 25 Second में 25 खबरें | News18 MP CG

चम्बल की बाढ़ से लोगों को बचाने की तैयारियां शुरू, कई घर होंगे शिफ्ट, 46 गांव आते हैं चपेट में
जानें कैसे करना है बुक हेलीकॉप्टर
अगर आप भी अपनी शादी के लिए हेलीकॉप्टर को बुक करना है तो इसके लिए आपको किसी भी ट्रैवल एजेंसी की वेबसाइट पर जाना होगा. मौजूदा दौर में कई ऐसी ट्रेवल एजेंसी है जो कि किराए पर हेलीकॉप्टर भी चलाती है. आप उन ट्रैवल एजेंसी के वेबसाइट के जरिए हेलीकॉप्टर बुक कर सकते हैं. दूरी और समय के अनुसार आपके हेलीकॉप्टर का किराया तय किया जाएगा. हेलीकॉप्टर का किराया 2 घंटे के लिए 2 से 2.5 लाख रुपए के करीबन होता है. अनुमानित समय से ज्यादा लगने पर प्रति घंटा हेलीकॉप्टर का चार्ज 50 से 60 हजार रुपए बढ़ता जाता है.
3 सीट वाले हेलीकॉप्टर की है अधिक डिमांड
शादियों में ज्यादातर लोग दुल्हन लाने के लिए 3 सीटर हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करना पसंद कर रहें हैं. 3 सीटर हेलीकॉप्टर में पायलट के अलावा दो अन्य लोगों की बैठने की जगह होती है. आपको बता दें कि अन्य हेलीकॉप्टरों के मुकाबले 3 सीटर हेलीकॉप्टर काकिराया काफी कम होताहै. इससे अधिक सीट की कैपेसिटी वाले हेलीकॉप्टर का किराया बहुत ज्यादा होता है. वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जो दुल्हन के अलावा अपने रिश्तेदारों को भी हेलीकॉप्टर से घर लाना चाहते हैं, तो वह 4 से 5 सीटर वाला हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते हैं.
कलेक्टर की मंजूरी है जरूरी
अगर आप शादी में किराए पर हेलीकॉप्टर लेते हैं तो आपको अपने क्षेत्र के कलेक्टर या एसडीएम की मंजूरी लेना है जरूरी. परमिशन को लेते समय आपको बताना होगा कि आप इसका इस्तेमाल कहां से कहां तक के लिए करेंगे साथ ही अपने जिले, गांव, शहर का नाम और किराए पर लेने का कारण लिखित में देना होगा. यानि हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल आप कलेक्टर द्वारा परमिशन मिलने पर ही कर सकते हैं.
.
Tags: Bhopal news, Mp news, Travel 18
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 23:33 IST








