
हाइलाइट्स
कान में ज्यादा ईयरवैक्स होने पर सुनाई कम देता है.
ईयरवैक्स निकालने के लिए कॉटन के उपयोग से बचें.
Remedies for Earwax: कान में खुजली होने पर लोगों को लगता है कि कान में गंदगी जमा हो गई है. कान के मैल और गंदगी को साफ करने के लिए लोग तीली और पिन का इस्तेमाल करने लगते हैं. कान करने को लेकर बेहद सावधानी बरतनी होनी होती है. इसमें जरा सी लापरवाही बहुत भारी पड़ सकती है. समय-समय पर ईयरवैक्स की सफाई ना करने पर सुनने में भी परेशानी पैदा कर सकता है. कान में मैल होने से कान के पर्दे और अंदरूनी भाग सुरक्षित रहते हैं, लेकिन ज्यादा मैल होने से भी परेशानी हो सकती है .ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी है कि कान से मैल को सेफ तरीके से कैसे साफ करें. ईयरवैक्स को साफ करने के लिए नॉर्मली लोग कॉटन का उपयोग करते हैं. कई बार यह खतरनाक साबित हो सकता है. इससे बचना चाहिए. कान में मैल को साफ करने के कई उपाय हैं, जिनसे आसानी से कानों को साफ किया जा सकता है. हम आपको कान में ज्यादा मैल होने के लक्षण और इसे साफ करने के तरीके बताते हैं.
कान में ज्यादा ईयरवैक्स होने के लक्षण
1. ज्यादा ईयरवैक्स होने पर कान से सुनाई कम देगा.
2. हल्की रिंगिंग और सांय-सांय की आवाज आती रहेगी.
3. कानों में खुजली हो सकती है.
4. इर्रिटेशन लग सकता है.
ये भी पढ़ें- कीवी जूस के 5 जबरदस्त फायदे, पेट की चर्बी को गलाए, इम्यूनिटी करे बूस्ट, आज से ही करें सेवन
इयरवैक्स साफ करने के तरीके
1.बेकिंग सोडा: हेल्थ लाइन में छपी एक खबर के अनुसार, ईयरवैक्स निकालने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. उसके लिए आधा टी स्पून बेकिंग सोडा को लगभग आधे कप गुनगुने पानी में मिलाकर एक ड्रॉपर बोतल में रख लें. एक टाइम में 5 से 10 ड्रॉप कान में डाल सकते हैं और एक घंटे बाद साफ पानी से कान को धो लें.
2. ईयरवैक्स ड्रॉप: ईयरवैक्स को हटाने के लिए जरूरी है कि उसे पहले सॉफ्ट करना चाहिए. इसके लिए ईयरवैक्स ड्रॉप का उपयोग करें. बाजार में कई ईयरवैक्स ड्रॉप मिल जाएंगे. इसे कम से कम 5-7 दिन डालिए. इससे कान में जमी गंदगी साफ हो जाएगी और कई बार ये खुद से निकल भी जाती है.
ये भी पढ़ें- 5 आदतों से लकड़ी की तरह कमजोर हो जाएंगी हड्डियां, फ्रैक्चर का भी बढ़ेगा खतरा, हो जाएं अलर्ट
3.नजदीकी डॉक्टर के पास जाएं: अगर आपका ईयरवैक्स नॉर्मल तरीके अपनाने पर नहीं निकल रहा तो नजदीकी डॉक्टर के पास जाना चाहिए. वो कई आसान तरीकों से आपके कान को साफ कर देंगे.
.
Tags: Health, Lifestyle, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 09:18 IST








