सनी देओल-अनिल कपूर के बीच है 36 आंकड़ा! साथ की 3 फिल्मों में हुई थी लड़ाई, बीत गए 35 साल, नहीं किया संग काम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. Sunny Deol Anil Kapoor Film: सनी देओल इन दिनों फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) के प्रमोशन में बिजी हैं. फिल्म इस साल अगस्त में रिलीज हो रही है. फिल्म को लेकर सनी देओल और इसके डायरेक्टर अनिल शर्मा बेहद एक्साइटेड हैं. सनी फिल्म का प्रमोशन करने में बिजी हैं. इस साल की शुरुआत में वह फिल्म का प्रमोशन करने सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 16’ में पहुंचे थे. सलमान और सनी (Salman Khan Sunny Deol) दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी. लेकिन कहा जाता है सनी और सलमान लंबे समय तक एक-दूसरे के दुश्मन रहे थे. दोनों के बीच 36 का आंकड़ा था.

सनी देओल का सिर्फ सलमान खान से ही नहीं, बल्कि आमिर खान (Aamir Khan) से भी मनमुटाव रहा है. इसलिए दोनों इंडस्ट्री के पुराने कलाकार होते हुए भी कभी साथ में नहीं दिखा. इसके बारे में तो आपको पता ही होगा. लेकिन क्या आप जानते हैं सनी देओल और अनिल कपूर के बीच भी 36 की आंकड़ा रहा है. अनिल और सनी ने सिर्फ 3 फिल्मों में काम किया और तीनों फिल्मों में दोनों के बीच तकरार रही.

करण-दृशा की सगाई की तरह, देओल परिवार ने बरसों तक छुपाई थी सनी-पूजा की शादी, धर्मेंद्र ने बहू को भेजा दिया था लंदन

सनी देओल और अनिल (Anil Kapoor) के बीच इतनी तकरार की बढ़ी कि दोनों ने फिर कभी साथ काम नहीं किया. आज दोनों को इंडस्ट्री में 35 साल से ज्यादा का वक्त हो गया है. दोनों इंतकाम, राम अवतार और जोशिले में साथ काम किया और इन्हीं फिल्मों के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ. सनी का आरोप था कि अनिल ने उन्हें ओवरपावर यानी डॉमिनेट करने की कोशिश की.

सनी देओल को डॉमिनेट करते थे अनिल कपूर!

सनी देओल का कहना था कि अनिल कपूर डायलॉग बोलते वक्त अपने डायलॉग एड करते थे ताकि उनके डायलॉग सनी के डायलॉग पर हावी हो. राम अवतार के दौरान अनिल इस तरह से डायलॉग बोल रहे थे कि उनके मुंह से थूक की निकलकर सनी के चेहर पर पड़ रही थी.

सनी देओल ने की अनिल कपूर की गला दबाने की कोशिश

वहीं, अनिल कपूर का आरोप था कि जब सनी को उनका गला पकड़ा था तब सनी ने उनका गला दबाने की कोशिश की. इसके अलावा, फिल्म ‘जोशिले’ के पोस्टर पर अनिल कपूर का नाम सनी देओल के नाम के ऊपर लिखा था. इसे लेकर भी दोनों के कन्फ्लिक्ट देखने को मिला था. सनी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अनिल के साथ कभी काम नहीं करूंगा और करूंगा भी तो स्क्रिप्ट और डायलॉग खुद देखूंगा.

Tags: Anil kapoor, Sunny deol

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें