पवन सिंह बोले- ‘अभी तो जवानी के मजा लेने का टाइम है, अभी से बीबी- बच्चा’, अभिनेता की बेवफाई से टूटी एक्ट्रेस!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन पर्सनल लाइफ में तो अपनी वाइफ ज्योति सिंह से अलग रह ही रहे हैं. उन्होंने पिछले साल ज्योति से तलाक की अर्जी भी आरा कोर्ट में डाली थी, जिस पर मामला अभी पेंडिंग में हैं. उनकी वाइफ आए दिन ही अपने अकेलेपन को बयां करती रहती हैं, जो बाहर से खुश और अंदर से पूरी तरह से टूट चुकी हैं. वहीं दूसरी ओर पवन सिंह अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं और नई- नई हीरोइनों के साथ काम के बहाने उनका रोमांस जारी है. इसी बीच उनकी अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ‘बेवफा सनम’ ऑफिसियल ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी पर रिलीज हुआ है.

ट्रेलर में जिस तरह से वो डायलॉग बोल रहे हैं देखा जाए तो वो उनकी असल जिंदगी पर भी फिट बैठता है. चूंकि उनके एक नहीं बल्कि एक्ट्रेसेस संग अफेयर बताए जाते हैं, जिनमें अक्षरा सिंह भी एक हैं. वहीं 2 बार वे शादियां भी कर चुके हैं और दूसरी वाइफ के साथ भी वे नहीं रहते. नई फिल्म में पवन सिंह के अपोजिट अभिनेत्री स्मृति सिन्हा नजर आ रही है, जो फिल्म में उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं. इस फ़िल्म को जिओ स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है और ये 24 मई से जियो स्टूडियो पर एक दम फ्री में देखी जा सकती है. फ़िल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर छा गया है क्योंकि इसमें पवन सिंह एक आवारा हीरो की भूमिका में हैं. जब अभिनेत्री उनके साथ सीरियस हो जाती हैं और आगे ही फैमिली प्लानिंग करती तो वे उन्हें धोखा दे देते हैं. वे कहते हैं कि अभी तो जवानी के मजा लेने के दिन हैं..अभी से बीबी- बच्चा का झमेला और फिर वे विदेश में दोस्तों संग जाम लगाते हैं. वहीं बीबी का रो-रोकर बुरा हाल हो जाता है.
” isDesktop=”true” id=”6268585″ >

अगर ट्रेलर की बात करें तो इसमें रोमांस और इमोशन ड्रामा से भरपूर है. फिल्म में पवन का नाम प्रेम तो स्मृति का सांध्या है. फिल्म की शूटिंग लंदन में हुई है, जहां पवन सिंह अपनी अय्याशी वाली लाइफ जीते हैं जबकि स्मृति को भारत में दिखाया जाता है. ट्रेलर में डायरेक्टर का विजन साफ साफ नजर आ रहा है और इसमें लंदन की खूबसूरती के साथ भारतीय परंपरा को भी बखूबी दिखाया है. इसमें दर्शकों को पवन सिंह का रोमेंटिक और सॉफ्ट कॉनर देखने को मिलेंगे, वही दर्शकों को स्मृति सिन्हा का खूबसूरत अंदाज में देखने को मिल रहा है. अगर एक शब्द में कहूं तो बेवफा सनम का ट्रेलर बहुत ही शानदार जानदार और इमोशनल ड्रामा से भरपूर है.यशी फिल्म्स कृत बेवफा सनम के निर्माता अभय सिन्हा और ज्योति देशपांडे हैं. वही इसका निर्देशन रजनीश मिश्रा ने किया है.

Tags: Bhojpuri, Bhojpuri superstar pawan singh, Pawan singh, Pawan Singh Actor

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें