Cannes 2023 में Sapna Choudhary ने लगाया ग्लैमर का तड़का, फोटोग्राफर्स ने किया इग्नोर, लोगों ने यूं लिए मजे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Sapna choudhary cannes: फिल्म इंडस्ट्री के कई एक्ट्रेस जैसे ऐश्वर्या राय बच्चन, सारा अली खान, मृणाल ठाकुर, उर्वशी रौतेला कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में अपने हुस्न का जलवा बिखेर रही हैं. हालांकि, वे अकेले नहीं हैं जो इस कार्यक्रम में चकाचौंध कर रहे हैं. यहां हम देसी क्वीन सपना चौधरी ने भी इस बार अपने ग्लैमर का तड़का लगाया है. जी हां, भोजपुरी, पंजाबी और हरियाणवी गानों से पहचान बनाने वाली मॉडल एक्ट्रेस सपना चौधरी ने भी इस साल कान्स में डेब्यू किया है. हाल ही में दूसरे दिन के ग्लैमरस लुक की तस्वीरें शेयर की हैं और अपने आकर्षण से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया.

01

कान्स में अपने डेब्यू से सपना चौधरी ने अपने लुक को गजब तरह से स्टाइल किया और हर किसी को अपने इस अवतार से कायल बनाया. पहले दिन तो उन्होंने अपने गॉर्जियस अवतार से तहलका मचा दिया.

02

दूसरे दिन सपना चौधरी डेब्यू डे से थोड़ा हटकर दिखीं. हालांकि, कान फिल्म फेस्टिवल के फोटोग्राफर्स की नजरें उन पर न ठहरकर दूसरी एक्ट्रेस की ओर दिखीं. ऐसा हम नहीं बल्कि उनकी तस्वीर के बैकग्राउंड से साफ जाहिर हो रहा है और अभिनेत्री के फैंस ने भी इस बात को नोटिस किया है.

03

सपना ने जैसे ही दूसरे दिन के सिजलिंग अवतार की तस्वीरें शेयर की तो हर किसी ने उनके बैकग्राउंड में खड़े फोटोग्राफर्स को देखा जो कैमरा लिए दूसरे सेलेब्स की फोटोग्राफी कर रहे हैं. इसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि हरियाणवी क्वीन को कान फेस्टिवल के फोटोग्राफर्स अपने कैमरे में जगह ही नहीं दे रहे.

04

खेसारी लाल संग काम कर चुकीं सपना चौधरी के फैंस को उन पर तरस आ रहा है और वे उन्हें बेचारा कह उनके मजे ले रहे हैं. अभिनेत्री की तस्वीरों के कमेंट में एक ने लिखा, कोई बेचारी का फोटो भी क्लिक नहीं कर रहा..तो एक ने लिखा, एक भी कैमरा वाले ने नोटिस नहीं किया..अपना ही ले जाती साथ.. हालांकि, तमाम लोग उन्हें इस मंच पर पहुंचने के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भी दे रहे हैं.

05

कान जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक मंच पर पहुंचना बहुतों का सपना होता है लेकिन कुछ के लिए यह हकीकत बन जाता है. सपना चौधरी अपने सपने को हकीकत में बदलने में कामयाब रहीं. इसलिए, कान्स रेड कार्पेट से अपनी तस्वीरें साझा करते हुए अभिनेत्री ले लिखा, ‘कान्स’2023 में डेब्यू सपने सच होते हैं. यह पसीने, बलिदान और दृढ़ संकल्प से भरी एक लंबी यात्रा रही है, लेकिन यह सब इसके लायक है. इसे संभव बनाने वाले सभी को धन्यवादय साथ ही, मैं @airfrance के सहयोग से रेड कार्पेट पर चलने को लेकर बेहद रोमांचित हूं.’

06

कान्स में सपना चौधरी का डेब्यू न केवल उनके लिए बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है. जैसे ही अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी पहली फिल्म की तस्वीरें साझा कीं, उन्हें बहुत प्यार और सराहना मिल रही है. उनके प्रशंसकों ने खुद को अभिव्यक्त करने के लिए मीठे इमोजी का इस्तेमाल किया है. इसके अलावा, ‘हमें आप पर बहुत गर्व है’, ‘आप इसके लायक हैं’, ‘आप एक सच्ची प्रेरणा हैं’ जैसी टिप्पणियां आने लगीं. हालांकि, दूसरे दिन फोटोग्राफर्स द्वारा इग्नोर करने का कुछ लोगों को बुरा लगा.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें