
नई दिल्ली. भारत के अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी समीर वर्मा (Sameer Verma) ने स्लोवेनिया ओपन 2023 टूर्नामेंट (Slovenia Open) अपने नाम कर लिया है. समीर ने पुरुषों के एकल वर्ग के फाइनल में ताइवान के सु ली यांग को हराकर स्वर्ण पर कब्जा जमाया. वहीं दूसरी ओर, भारत के रोहन कपूर और सिक्की रेड्डी की मिश्रित युगल जोड़ी को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा.
स्लोवेनिया के मारिबोर में खेले गए टूर्नामेंट के पुरुष एकल फाइनल में समीर ने ताइवान के खिलाड़ी को 21-18, 21-14 से हराया. रोहन और सिक्की की जोड़ी ने सेमीफाइनल में डेनमार्क के मैड्स वेस्टरगार्ड और क्रिस्टीन बुस्च की जोड़ी को 21-15, 21-19 शिकस्त दी लेकिन फाइनल में इसी देश की जेस्पर टॉफ्ट और क्लारा ग्रेवसेन की एक अन्य जोड़ी से 12-21, 13-21 से हार गए.
यह भी पढ़ें:यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा… शुभमन गिल की बहन को ट्रोल करने वालों संभल जाओ… एक्शन मोड में महिला आयोग
रोहन और सिक्की की जोड़ी ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया. दोनों खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल स्टेज पर शानदार प्रदर्शन किया . दोनों को भविष्य का स्टार खिलाड़ी बताया जा रहा है. इन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से देश के युवा मोटिवेट होंगे और आने वाले समय में देश को इन खिलाड़ियों से ढेरों पदक की उम्मीद होगी.
.
Tags: Badminton, Sameer Verma
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 22:07 IST








