Gumla News : उत्कृष्ट विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की बढ़ी तिथि, जानें कब है आखिरी तारीख

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनंत कुमार/गुमला. CM हेमंत सोरेन ने राज्यभर के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों का चयन सीबीएसई पैटर्न पर पढ़ाई के लिए किया है. जिसमें सीबीएसई से मान्यता प्राप्त गुमला जिला के 3 विद्यालय भी शामिल हैं. जिसमें एसएस +2 उच्च विद्यालय गुमला, एसएस +2 बालिका उच्च विद्यालय गुमला एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय गुमला शामिल है. जिसमें नामांकन के लिए फार्म निशुल्क संबंधित विद्यालय में दिया जा रहा है. इसके अलावा जिला शिक्षा पदाधिकारी, गुमला कार्यालय एवम बीआरसी कार्यालय, गुमला से भी प्राप्त कर सकते हैं.

इसके अलावा आप ऑनलाइन माध्यम से भी http://jepcjharkhand.gov.in और http://gumla.nic.in लिंक से भी डाउनलोड करके फार्म निकाल कर संबंधित विद्यालय या कार्यालय में जमा कर सकते हैं. इन विद्यालयों में अब से इंग्लिश मीडियम यानी की सीबीएससी पैटर्न में शिक्षा दी जाएगी.

जिले के तीनों उत्कृष्ट विद्यालय में बच्चों के नामांकन के लिए निम्न सीटें निर्धारित है. जिसमें एसएस +2 उच्च विद्यालय के कक्षा 6 के लिए 80, कक्षा 7 के लिए 80 ,कक्षा 8 के लिए 80 सीटों के लिए आवेदन लिया जा रहा है. वहीं एसएस +2 बालिका उच्च विद्यालय गुमला में कक्षा 6 के लिए 40, कक्षा 7 के लिए 40 , कक्षा 8 के लिए 80 एवं कक्षा 9 के लिए 80 सीटों के लिए एवम कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका,विद्यालय गुमला के लिए कक्षा 6 के लिए 25 सीटों में नामांकन के लिए फार्म दिया जा रहा है.

25 मई तक करें आवेदन
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 मई 2023 निर्धारित की गई है. चयन परीक्षा की तिथि 30 मई है. वहीं फर्स्ट मेरिट लिस्ट का प्रकाशन 7 जून को होग. चयन सूची के आधार पर चयनित विद्यार्थी 12 जून तक नामांकन करा सकते हैं. वहीं सत्र की शुरूआत इस वर्ष से होगी.

डीईओ सुनील शेखर कुजुर ने बताया कि हमारे राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में विशेष पहल करते हुए 80 उत्कृष्ट विद्यालयो का चयन किया गया है. जिसमे गुमला के तीन विद्यालय भी शामिल हैं. इस विद्यालय में उपेक्षित वर्ग के बच्चे, गरीब बच्चे जो अंग्रेजी विद्यालय में नहीं पढ़ पाते थे. उन बच्चों का नामांकन निशुल्क लिया जाएगा.

इन विद्यालयों में अति अद्यतन इंफ्रास्ट्रक्चर, स्मार्ट क्लास, अद्यतन पुस्तकालय, साइंस लैब,आईसीटी लैब, राष्ट्रीय स्तर के खेलों का प्रशिक्षण,एनसीसी की सुविधा इत्यादि दी जाएगी. साथ ही इन विद्यालयों में जो शिक्षकों होंगे वे सीबीएसई या आईसीएसई बोर्ड से पढ़ाई किए हों या इन विद्यालय में पढ़ाने का अनुभव हो. वैसे शिक्षक यहां सेवा देंगे. ताकि यहां पढ़ने वाले बच्चे प्राइवेट स्कूलों के बच्चों से प्रतिस्पर्धा कर सकें.

.

FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 21:38 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें