पहली शादी टूटी, अब इस हीरो संग रणबीर कपूर की रॉकस्टार गर्ल ने लगाई अफेयर की मुहर, तलाकशुदा है बॉयफ्रेंड

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अदिति ने एक ऐसे कार्यक्रम में शिरकत की जहां अभिनेत्री ने एक मजेदार बातचीत की जहां उन्होंने अपनी डेटिंग की खबरों पर भी रिएक्शन दिया. बॉयफ्रेंड के बारे में पूछे जाने पर अदिति ने सबसे प्यारा रिएक्शन दिया.

जैसे ही किसी ने उनसे सिद्धार्थ के बारे में सवाल किया तो वे शरमा गई और अपने हाथों को क्रॉस करने का इशारा किया. उन्होंने हल्की स्माइल दी, इसका मतलब यह था कि वे नहीं चाहती कि उनके रिश्ते को बुरी नजर लगे. उनके इस तरह से जवाब देने का मतलब साफ है कि लवबर्ड्स के बीच जरूर कुछ चल रहा है. पिछले साल से ही अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ के एक-दूसरे को डेट करने की खबरें सुर्खियों में रही हैं. सूत्रों के मुताबिक, दोनों को अपनी फिल्म महा समुद्रम के सेट पर प्यार हो गया और तब से दोनों का एक-दूसरे से मिलना जारी है. अदिति और सिद्धार्थ अक्सर एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं. वे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जन्मदिन जैसे खास दिनों में एक-दूसरे पर प्यार बरसाने से कभी नहीं चूकते. अदिति और सिद्धार्थ को अक्सर लंच डेट, सैलून सेशन और कई अन्य जगहों पर एक साथ देखा जाता है. एआर रहमान की बेटी के चेन्नई स्थित रिसेप्शन, मणिरत्नम के PS1 इवेंट से लेकर शारवानंद की सगाई तक, वे एक साथ सार्वजनिक समारोहों में भी साथ ही दिखे. वैसे आपको बता दें कि अदिति और सिद्धार्थ पहली शादी से तलाकशुदा हैं. रॉकस्टार फेम एक्ट्रेस ने 2009 में सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी और 2013 में इनका तलाक हो गया. जबकि सिद्धार्थ ने 2003 में मेघना से शादी की और 2007 में इनका तलाक हो गया है. इस बीच काम के मोर्चे पर बात करें अदिति की हालिया रिलीज़ में ‘ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड’ और ‘जुबली’ शामिल हैं. दोनों सीरीज को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रियाएं मिलीं. उनके पास संजय लीला भंसाली की फिल्म हीरामंडी भी है. वहीं सिद्धार्थ के पास ‘Takkar’, ‘Chiththa’ और ‘Test’ है. वे कमल हासन की ‘Indian 2’ में अहम भूमिका निबाते नजर आएंगे.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें