गर्मी में बढ़ रहा डस्ट एलर्जी का कहर, डॉक्टर बोले- इन बातों का रखें ध्यान, घर से निकलें, तो

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

धूल से एलर्जी होने वाले लोगों को इस मौसम में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.
अत्यधिक एलर्जी होने पर खुद से इलाज करने के बजाय डॉक्टर से मिलना चाहिए.

Dust Allergy Prevention Tips: गर्मियों के मौसम में वातावरण में धूल-मिट्टी बढ़ जाती है. दोपहर के वक्त गर्म हवाएं चलती हैं और आंधी आने पर हर जगह धूल हो जाती है. इस मौसम में धूल से होने वाली एलर्जी (Dust Allergy) वाले लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ता है. वे जब भी घर से बाहर निकलते हैं, तो धूल की वजह से उन्हें छींक आना शुरू हो जाती हैं. यह परेशानी धीरे-धीरे बढ़ जाती है और लोगों को सांस लेने में भी दिक्कत आने लगती है. अब सवाल उठता है कि जो लोग डस्ट एलर्जी से परेशान हैं, उन्हें इस मौसम में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए. वे इस परेशानी को कैसे डील करें. साथ ही डस्ट एलर्जी से किस तरह बचाव किया जा सकता है.

नई दिल्ली के मूलचंद हॉस्पिटल के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉक्टर भगवान मंत्री कहते हैं कि सभी तरह की एलर्जी मौसम बदलने पर बढ़ जाती है. इन दिनों धूल से एलर्जी के मामले भी बढ़ रहे हैं. कई लोग जैसे ही घर से निकलते हैं, उन्हें छींक आना शुरू हो जाती हैं. कुछ लोगों को डस्ट एलर्जी के हल्के लक्षण नजर आते हैं, तो कई लोगों को डस्ट एलर्जी के गंभीर लक्षण नजर आने लगते हैं. एलर्जी जब हद से ज्यादा हो जाती है, तब अस्थमा की कंडीशन पैदा होने लगती है. जो लोग एलर्जी से परेशान हैं, उन्हें इस मौसम में डॉक्टर से मिलकर अपना टेस्ट जरूर करवा लेना चाहिए. इन टेस्ट से पता चल सकता है कि एलर्जी कितनी है और उसी के आधार पर मरीजों को दवा दी जाती है. सभी मरीजों के लक्षण अलग होते हैं और लक्षणों के अनुसार ही ट्रीटमेंट किया जाता है.

घर से निकलें, तो जरूर करें यह काम

डॉ. भगवान मंत्री के अनुसार डस्ट एलर्जी से जूझ रहे लोगों को घर से बाहर निकलते वक्त मास्क जरूर लगाना चाहिए. इससे उन्हें धूल से होने वाली एलर्जी से राहत मिलेगी. हर किसी को मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए, चाहें वह एलर्जी से परेशान हो या नहीं. एलर्जी के मरीजों को डॉक्टर की दी हुई दवा समय पर लेनी चाहिए और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए. अगर परेशानी ज्यादा हो, तो डॉक्टर से मिलना चाहिए. खुद से दवाएं लेने से बचना चाहिए. अगर अचानक ज्यादा परेशानी हो, तो ओवर द काउंटर एंटी एलर्जिक दवा का इस्तेमाल किया जा सकता है.

 यह भी पढ़ें- खुल गया लंबी जिंदगी का राज़ ! 102 साल की डॉक्टर कर रहीं प्रैक्टिस, 99 की उम्र से कम वालों को मानती हैं यंग

समय-समय पर कराएं चेकअप

डॉक्टर की मानें तो एलर्जी से जूझ रहे लोगों को समय-समय पर अपना चेकअप जरूर कराना चाहिए, ताकि एलर्जी के लेवल का पता लग सके. कुछ लोगों को एक्यूट एलर्जी होती है और कुछ लोगों को अलग तरह की एलर्जी. सभी की कंडीशन के अनुसार यह तय किया जाता है कि उनका रेगुलर ट्रीटमेंट करना चाहिए या कुछ समय के लिए ट्रीटमेंट से समस्या दूर हो सकती है. इसके लिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार टेस्ट करवाने चाहिए. यह बात ध्यान रखनी चाहिए कि एलर्जी हद से ज्यादा हो जाए, तो अस्थमा की वजह बन सकती है. ऐसे में सभी को सतर्क रहना चाहिए.

यह भी पढ़ें- खून में जमे कोलेस्ट्रॉल को पिघला देंगी किचन की 5 चीजें, इस तरह करें इस्तेमाल, दिल हो जाएगा बाग-बाग

Tags: Health, Lifestyle, Trending news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें