सस्ते में Electric Scooter खरीदना है तो बस 9 दिन हैं आपके पास, 1 जून से कई हजार बढ़ जाएगी कीमत, ये है नया नियम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

1 जून से कम हो जाएगी इलेक्ट्रिक स्कूटर पर मिलने वाली सब्सिडी.
40 से 15 प्रतिशत हो जाएगी सब्सिडी.
कई हजार बढ़ जाएगी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमत.

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए गए FAME II स्कीम में बदलाव कर दिए हैं. ये बदलाव 1 जून से लागू हो जाएंगे. नए बदलावों के तहत इलक्ट्रिक टू व्हीलर खरीदने पर मिलने वाली 40 प्रतिशत की सब्सिडी को घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया है. इसके तहत हर kWh बैटरी पर मिलने वाली 15,000 की सब्सिडी को घटाकर 10,000 कर दिया गया है.

इसका मतलब ये है कि अगर किसी इलेक्ट्रिक स्कूटर का शोरूम प्राइज एक लाख रुपये है तो उस पर पहले आपको 40 हजार रुपये तक की सब्सिडी मिलती थी. यानी आपको 60 हजार रुपये और उसके ऊपर इंश्योरेंस और आरटीओ चार्जेस देने होते थे. अब एक लाख की गाड़ी पर 40 हजार की जगह 15000 रुपये का ही डिस्काउंट मिलेगा. माने गाड़ी के आपको 75 हजार रुपये और उसके ऊपर इंश्योरेंस और आरटीओ चार्जेस देने होंगे.

ये भी पढ़ेंः Kabira KM500: ये है सबसे ज्यादा रेंज वाली देसी ई-बाइक, एक्सेलरेटर घुमाते ही पकड़ती है 188 की रफ्तार

पर आपको अगर सस्ते में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने हैं तो आप 31 मई तक पहले की सब्सिडी के हिसाब से EV खरीद सकते हैं. उसके बाद अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते हैं तो गाड़ी के लिए आपके कई हजार रुपये चुकाने पड़ सकते हैं. हालांकि, ये नियम केवल इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स पर लागू होगा. कारों पर मिलने वाली सब्सिडी बरकरार रहेगी.

आपको बता दें कि भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के निर्माण और मैनुफ्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 2019 में फास्टर ए़डॉप्शन एंड मैनुफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल यानी FAME II स्कीम शुरू की थी. इस स्कीम के तहत सब्सिडी के लिए 10 हजार करोड़ का ऐलान किया गया था. इसका मकसद था इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए देश में डिमांड क्रिएट करना.

news18 इंग्लिश की भास्वती गुहा रॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, सब्सिडी घटाने का असर इलेक्ट्रिक 2 व्हीलर्स की सेल पर पड़ सकता है. क्योंकि इससे इलेक्ट्रिक स्कूटर महंगे हो जाएंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल 2022 की तुलना में अप्रैल 2023 में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की ओवरऑल सेल में 21 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. इसके बावजूद इलेक्ट्रिक 2 व्हीलर और इलेक्ट्रिक 3 व्हीलर गाड़ियों की मांग बनी हुई है. टोटल इलेक्ट्रिक गाड़ियों में 2 व्हीलर और 3 व्हीलर गाड़ियों की सेल 90.48 प्रतिशत है.

EV अडॉप्शन के मामले में भारत में यूपी, महाराष्ट्र, कर्नाटक और गुजरात लीड कर रहे हैं. वहीं,वाहन पोर्टल के मुताबिक, मई में अब तक लगभग 39,000 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बिक चुकी हैं.

Tags: Auto News, Car Bike News, Electric Bicycles, Electric Scooter, Electric vehicle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें