
NEET UG 2023 Answer Key: नीट यूजी 2023 की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना हैं. ध्यान दें कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA ने नीट यूजी परीक्षा की आंसर की जारी करने की तैयारियां पूरी कर ली हैं. अब मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही जानकारी के अनुसार, एनटीए किसी भी समय इसकी आंसर की जारी कर सकता है. ख़बरों की मानें तो आंसर की आज से कल तक में जारी की जा सकती है. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर नजर बनाए रखें.
नीट 2023 आंसर की भी इसी वेबसाइट पर मिलेगी. आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को ध्यान से सभी उत्तरों को चेक करना होगा. किसी भी प्रकार की गलती पाए जाने पर उस पर आपत्ति दर्ज कराना होगा. आपत्ति दर्ज कराने की लिंक भी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर एक्टिव की जाएगी.
ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
वहीं आंसर की जारी होने के बाद उसे डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा. इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध ‘NEET UG 2023 Answer Key’ लिंक पर क्लिक करना होगा. अब उम्मीदवार अपना नीट का आवेदन क्रमांक और पासवर्ड दर्ज करने के बाद सबमिट करें. आंसर की उनकी स्क्रीन पर आ जाएगी, उसे डाउनलोड कर लें.
ये भी पढ़ें-
Success Story : कौन हैं IIT ड्रॉपआउट थॉमस कुरियन, जिनकी है नेटवर्थ है 12100 करोड़, बॉस सुंदर पिचाई से हैं अमीर
Study Abroad : पैसे की कमी से विदेश में पढ़ाई के नहीं बिखरेंगे सपने, इन 5 तरीकों से जुटाएं फंड
.
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 15:53 IST








