Ranchi News: रांची के इन डिज़ाइनर से करवाइए अपने शादी के कपड़े डिजाइन, मात्र 1000 रुपये में

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिखा श्रेया/रांची. शादी का सीजन चल रहा है और शादी में खासकर कपड़ों को लेकर काफी असमंजस की स्थिति रहती है.कभी-कभी बड़े डिज़ाइनर जैसे रितु कुमार और मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर कपड़े पहनने का मन तो करता हैं.आमतौर यह बजट के बाहर हो जाता है. हम आपको झारखंड की राजधानी रांची के कुछ ऐसे लोकल डिजाइनर के बारे में बता रहे हैं.जिसके द्वारा आप एक्सक्लूसिव डिजाइनर कपड़े बनवा सकते हैं व शादी में सबसे जरा हटके दिख सकते हैं.

रांची में ऐसे कई लोकल डिज़ाइनर शॉप है जैसे मोदी, ठकुराइन, पद्मावती, सांवरिया जहां से आप अब अपने डिजाइनर कपड़े सिलवा सकते हैं.यहां आप अपने मनपसंद डिजाइन खुद लेकर आ सकते हैं या फिर डिजाइनर द्वारा दिए गए डिजाइन से पसंद कर सकते हैं. साथी अपने शरीर, रंग के अनुसार भी डिजाइनर के साथ बैठकर अपने मुताबिक कुछ अच्छा डिसाइड कर सकते हैं.

उर्मिला, ठकुराइन शॉप

आपके शहर से (रांची)

ठकुराइन शॉप की संचालक व डिज़ाइनर उर्मिला ने बताया, हमारी बूटिक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि जो भी कस्टमर हमारे पास आते हैं हम उन्हीं के शरीर, रंग व रूप के अनुसार कपड़े को डिजाइन करते हैं.  बिल्कुल एक्सक्लूसिव सा का एहसास होता है.  कपड़े उनके शरीर से पूरा मिल खाते हैं. हमारा बजट में 3000 से 1 लाख तक है.बस कस्टमर को अपना बजट बता देना होता है. हम उसी अनुसार काम करते हैं. इसके अलावा जो भी कस्टमर यहां आते हैं हम उनका फोटो शूट कर अपने पेज पर अपलोड करते हैं. यहां आने के लिए आप गूगल मैप का उपयोग कर सकते हैं. https://maps.app.goo.gl/kgvRgLyWVanuZHmR9

प्रीति, प्रीति फैशन हाउस

प्रीति बताती है हम शादी के हर सेरेमनी के लिए कपड़े डिजाइन करते हैं.कपड़े डिजाइन करते सब हमारी कोशिश होती है कि हम कस्टमर को उम्मीद पर खरा उतरे. सबसे पहले हम ये जानने की कोशिश करते हैं कि उन्हें असल में क्या चाहिए.साथी हम फब्रिक की क्वालिटी पर अधिक जोर देते हैं.हम दिल्ली व बैंगलोर से फैब्रिक लाते हैं, जो अच्छी क्वालिटी की होती है. फिलहाल खासकर हम ऑर्गेनसा, सीक्वेंस और चियोन फैब्रिक पर काम कर रहे हैं व हमारा बजट भी काफी सामान्य है.लोग यहां 1500 रुपए से कपड़े डिजाइन करा सकते हैं.यहां आने के लिए आप गूगल मैप का उपयोग कर सकते हैं. https://maps.app.goo.gl/GcTxQcJtATTCJdMk9

रश्मि जसवाल, पंख शॉप

रश्मि जैसवाल बताती है शादी के साथ साथ हम दूल्हा दुल्हन के रिश्तेदारों के लिए भी कम बजट में कपड़े डिजाइन करते हैं.अगर आपका बजट 1000 भी है तो हम उस में अपना बेहतरीन देने की कोशिश करते हैं.साथी दुल्हन व दुल्हे के कपड़े के साथ-साथ हम सेहरे से लेकर ज्वेलरी, जूती, चूड़ी भी डिजाइन करते हैं.साथी शादी के समय दुल्हन को कपड़े पहनाने व तैयार करने के लिए एक स्टाफ भी देते हैं.अगर आप यहां आना चाहते हैं तो इस गूगल मैप का प्रयोग कर सकते हैं. https://maps.app.goo.gl/aSszUUSqA9MoNezs8

Tags: Hindi news india, Jharkhand news, Lifestyle, Ranchi news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें