Street Dog: चमकी जया-मोती की किस्मत! बनारस के आवारा कुत्तों को विदेश में रहने का मिलेगा मौका, पासपोर्ट तैयार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अभिषेक जायसवाल/वाराणसी. यूपी के वाराणसी के दो आवारा कुत्तों की किस्मत चमक गई है. बनारस की गलियों में घूमने वाले ये कुत्ते अब विदेश जाएंगे. इसके लिए बकायदा उनका पासपोर्ट भी बनाया गया है. इसमें एक इटली, तो दूसरा नीदरलैंड जाएगा. जानकारी के मुताबिक, जून के महीने में जया और मोती नाम के ये कुत्ते विदेश जाएंगे. वाराणसी से विदेश जाने वाले ये पहले स्ट्रीट डॉग्स होंगे.

दरसअल, इटली की रहने वाली वीरा लज्जारेती और नीदरलैंड की मिरल जब पिछले दिनों बनारस घूमने आए तो बनारस के गलियों में घूमने वाले ये कुत्ते उनके साथी बने. इन दोनों विदेशियों ने कुत्तों से दोस्ती की और फिर एक एनजीओ की मदद से उन्हें गोद लेने की कानूनी प्रकिया को पूरा किया. अब जया और मोती नाम के कुत्ते विदेश जाएंगे.

गलियों में घूमती थी जया
जानवरों पर काम करने वाली एनिमोटल संस्था के संदलीप सेन गुप्ता ने बताया कि जया नाम की कुतिया मुंशी घाट के करीब गलियों में घूमती थी. इस बीच गली के दूसरे आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया. इसमें जया घायल हो गई. वहां से गुजर रही नीदरलैंड की रहने वाली मिरल ने उसकी सहायता की और उसका इलाज कराया. इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई और अब मिरल उसे नीदरलैंड बुला रही है. इसके लिए सभी कागजी कोरम पूरे हो गए हैं.

अस्सी घाट पर मिला थी मोती
वहीं, संदलीप सेन गुप्ता ने बताया कि मोती इटली की रहने वाली वीरा को अस्सी घाट पर घायल अवस्था में मिली थी. बनारस के ये कुत्ते अब विदेश जा रहे हैं और उनका पासपोर्ट भी तैयार हुआ है.

.

FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 11:53 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें