जुनून हो तो ऐसा… 5 साल में निकाली 5 सरकारी नौकरी, फिर भी नहीं भरा दिल; अब है IAS बनने का ख्‍वाब

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिनव कुमार/दरभंगा. आजकल कहा जाता है सरकारी नौकरी मिलना भगवान मिलने जैसा है, लेकिन दरभंगा के इस लाल ने 5 बार नौकरी निकाली है. इस बार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा संचालित कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम (CGL) में 2163 रैंक हासिल की है. नाम है रवि शंकर झा, जो कि दरभंगा जिले के बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव के रहने वाले हैं. साथ ही उनका कहना है कि अभी मंजिल नहीं मिली है.

रवि शंकर झा ने न्यूज़ 18 लोकल को बताया कि मैं पहले से कोलकाता में जॉब कर रहा था. एलडीसी के पद पर वहां सुबह 9:30 बजे से शाम के 6 बजे तक जॉब किया करता था. इसके बाद ऑफिस से आते ही घर में रात को पढ़ता था. वहीं, सुबह ऑफिस जाने से पहले समय निकालकर कुछ पढ़ाई कर लिया करता था. शनिवार और रविवार को ज्यादातर समय पढ़ाई को दिया करता था.

ऐसा रहा अब तक का सफर
रवि शंकर झा के मुताबिक, सबसे पहला जॉब ग्रेजुएशन कंप्लीट होते ही 2018 में LDC के पद पर मिनिस्ट्री ऑफ माइंस कोलकाता में किया. उसके बाद फरवरी 2023 से इनकम टैक्स ऑफिस समस्तीपुर में टेक्स्ट असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हूं, जो कि सीजीएल 2020 के तहत चयन हुआ था. मेरा उसी दरमियान रेलवे एनटीपीसी, जोकि लेवल 5 का पोस्ट है, उसमें चयन हुआ था. इस बीच सीजीएल 2020 के रिजल्‍ट के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्किप कर दिया. इसके अलावा सीजीएल 2021 में मेरा चयन टैग एडिटर के पोस्ट पर हो गया था, जो कि लेवल-5 की पोस्ट है. अब फाइनली मेरा चयन सीजीएल 2022 के तहत एक्साइज सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर के पद पर हुआ है.

यूपीएससी है लक्ष्य
न्‍यूज़ 18 लोकल को रवि शंकर झा ने बताया कि आगे सिविल सर्विस की तैयारी करने का प्लान है. साथ ही कंपटीशन की तैयारी कर रहे स्‍टूडेंट्स को मैसेज दिया है कि कभी भी जिंदगी में हार नहीं माननी चाहिए. तैयारी करते रहें. बीच-बीच में एक दो बार असफलता मिलेगी, लेकिन तैयारी और हौसला बुलंद रखने से सफलता भी निश्चित मिलेगी. रवि शंकर झा के पिता बताते हैं कि बेटा बचपन से ही पढ़ने में काफी तेजतर्रार था. ज्यादातर समय वह अपने पढ़ाई के पीछे ही दिया करता था. अन्य बच्चों की तुलना में वह खेल से ज्यादा पढ़ाई को पसंद करता था. इसी वजह से उसे कामयाबी मिली है.

.

FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 10:43 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें