सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में वनकर्मी लगाएंगे किचन गार्डन, उगाएंगे मौसमी सब्जी, मिट्टी के बर्तन में बनेगा खाना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दुर्गेश सिंह राजपूत/नर्मदापुरम. मध्य प्रदेश के होशंगाबाद (Hoshangabad) जिला स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (Satpuda Tiger Reserve) में फ्रंटलाइन वनकर्मियों के लिए जंगलों में रहने के लिए बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं. इसमें फ्रंटलाइन वनकर्मी किचन गार्डन में मौसमी सब्जियां लगाएंगे और मिट्टी के बर्तनों का उपयोग करेंगे.

बता दें कि, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व बाघों के लिए पूरी दुनिया में चर्चित है. केरल के पेरियार टाइगर रिजर्व के बाद देश में नंबर दो पर आ चुके सतपुड़ा टाइगर रिजर्व मध्य प्रदेश में पहले नंबर पर आता है. इसकी सुरक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर में अब जबरदस्त सुधार की तैयारी की जा रही है. इसके तहत रिजर्व में बाघ और वन्य प्राणियों की सुरक्षा में तैनात वनकर्मी अब खुद के किचन गार्डन में मौसमी सब्जियां लगाएंगे. साथ ही, वो इन्हें मिट्टी के बर्तनों में पकाएंगे और खाएंगे. भारत में मिशन लाइफ गतिविधियों के तहत वनकर्मी मिट्टी के बर्तनों का उपयोग करेंगे.

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के संचालक एल कृष्णमूर्ति ने बताया कि रिजर्व के बफर जोन में सर्व सुविधा युक्त एक पेट्रोलिंग कैंप बनाया गया है. यह कैंप बफर के पूर्व बरगोंदी क्षेत्र में स्थित है. पेट्रोलिंग कैंपों में फेंसिंग, बैठने की जगह कैंप में सुविधा के लिए पौधारोपण किचन गार्डन बनाया गया है, जिसमें मौसम के अनुसार सब्जियां उगाई जाएंगी.

इसमें फ्रंट लाइन वनकर्मियों के लिए जंगलों में रहने के लिए बेहतर प्रयास किया जा रहा है. वनकर्मी मौसमी सब्जी उगाने के साथ ही मिट्टी के बर्तन का भी प्रयोग करेंगे. इसके तहत मिशन लाइफ गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है.

Tags: Forest department, Hoshangabad News, Mp news, Tiger reserve

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें