Non Veg Food: सहरसा में यहां मिलता है लाजवाब कोल्हापुरी चिकन, कीमत है बेहद कम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मो. सरफराज आलम/सहरसा. महाराष्ट्र के कोल्हापुर की लेदर की चप्पल काफी फेमस है. हर कोई कोल्हापुरी चप्पल पहनना पसंद करता है, लेकिन आज हम आपको कोल्हापुरी चिकन के बारे में बताने जा रहे हैं, इसका स्वाद आप सहरसा में रहकर ले सकते हैं. जिला मुख्यालय के डीबी रोड स्थित होटल सत्कार गली में स्थिच गौरव ग्रिल्स रेस्टोरेंट में चिकन की कई आइटम खाने को मिल जाएंगी, लेकिन इस रेस्टोरेंट का चिकन कोल्हापुरी काफी फेमस है.

बैंगलुरू और पुणे में फेमस है कोल्हापुरी चिकन

रेस्टोरेंट के मालिक अमन गौरव बताते हैं कि इस इलाके में आपने कोल्हापुरी चिकन का नाम शायद ही कभी सुना होगा.  यह कोल्हापुरी चिकन आपको खासकर बैंगलुरू और पुणे में खाने को मिलेगा, लेकिन अब आप सहरसा में भी इसका स्वाद ले सकते हैं. इसका स्वाद स्पाइसी, मीठा और खट्टापन होता है. यूं कहें कि आपको कोल्हापुरी चिकन में हर तरह का स्वाद मिलेगा. दरअसल, इसमें दही की मात्रा अधिक होती है. अक्सर गर्मी के मौसम में इस डिश की मांग बढ़ जाती है. वे बताते हैं कि उनके रेस्टोरेंट में चिकन और मटन की 50 से ज्यादा आइटम बनाई जाती हैं, जिसका रेट भी अफोर्डेबल है.

लोगों को चखाते हैं अलग-अलग डिश का स्वाद

इसे तैयार करने वाले सैफ राहुल कुमार उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. वे मुंबई, उज्जैन सहित अन्य बड़े शहरों के बड़े-बड़े होटलों में पहले डिश बनाते थे, लेकिन अब वे सहरसा के लोगों को स्वाद चखा रहे हैं. रेस्टोरेंट के मालिक अमन गौरव बताते हैं कि वे अक्सर जिले वासियों को अलग-अलग डिश का स्वाद चखाते हैं. इस बार वे कोल्हापुरी चिकन बनवा रहे हैं, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. लोग इस रेस्टोरेंट को बर्थडे पार्टी, मैरिज एनिवर्सरी के साथ अन्य पार्टी फंक्शन के लिए भी बुक करते हैं. अगर आपको चिकन आइटम का ऑर्डर देना हो तो आप रेस्टोरेंट के मोबाइल नंबर-8676994339 नंबर पर कॉल कर सकते हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें