ऋषिकेश की मशहूर नाश्ते की दुकान, सिर्फ 60 रुपये में मिलता है इतना कुछ कि यकीन नहीं होगा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ईशा बिरोरिया/ऋषिकेश: योग नगरी ऋषिकेश अपनी सुंदरता के लिए लोगों के बीच काफी मशहूर है. हजारों की संख्या में लोग यहां घूमने आते हैं. घूमने आने वाले सभी पर्यटकों को यहां की सुंदरता के साथ-साथ यहां के मंदिर और घाट अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं. घूमने आने वाले सभी पर्यटक यहां का स्वाद काफी पसंद करते हैं. ऋषिकेश में कई दुकाने है जहां कई स्वादिष्ट व्यंजन मिलते हैं, लेकिन हम आपको ऋषिकेश की एक ऐसी दुकान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी स्थापना आजादी से कुछ साल पहले 1940 में हुई थी.

ऋषिकेश में सुभाष रोड पर स्थित ‘पंडित जी नाश्ते वाले’ दुकान अपने आप में ही काफी मशहूर दुकान है. प्रसिद्ध होने के साथ-साथ यह ऋषिकेश की काफी पुरानी दुकान है. दुकान मालिक विनोद शर्मा बताते हैं कि हमारी दुकान की स्थापना 1940 में हुई थी. दुकान को 83 साल पूरे हो गए हैं. ऋषिकेश घूमने आने वाले पर्यटक यहां नाश्ता करना काफी पसंद करते हैं.

60 रुपये में मिलती है थाली
विनोद शर्मा बताते हैं कि यह दुकान सभी के बीच काफी मशहूर है. घूमने आने वाले पर्यटक भी नाश्ता करने इसी दुकान पर आते हैं. साथ ही साथ यहां आपको 60 रुपये में 4 पूड़ी (पूरी) और सब्जी खाने को मिल जाती है. उन्होंने बताया कि पूड़ी के साथ यहां तीन तरीके की सब्जी अचार और साथ ही साथ सलाद देते हैं. आपको यह नाश्ता सुबह के 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक उपलब्ध हो जाएगा. सुबह के समय नाश्ते के लिए यहां काफी भीड़ रहती है. लोग यहां छोले भटूरे खाना भी काफी पसंद करते हैं.

पूड़ी-सब्जी के साथ छोले भटूरे और मिठाइयां भी लाजवाब
विनोद शर्मा ने बताया कि लोग यहां पूड़ी के अलावा छोले भटूरे, पकोड़े और समोसे खाना भी काफी पसंद करते हैं. उसके अलावा शाम के समय आपको यहां पर दूध जलेबी भी खाने को मिल जाएगी. इसके साथ-साथ यहां आपको सभी तरीके की मिठाइयां उपलब्ध हो जाएंगी. अगर आप ऋषिकेश घूमने आए हुए हैं, तो एक बार पंडित जी नाश्ते वाले दुकान का स्वाद जरूर चखें.

Tags: Food business, Rishikesh news, Street Food, Uttarakhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें