
हाइलाइट्स
जिनकी राशि मीन है उनके लिए चतुर्ग्रही योग शुभ माना जा रहा है.
आपका परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा.
Chaturgrahi Yoga 2023 : ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार ग्रहों का राशि परिवर्तन समय-समय पर होता रहता है. यह प्रक्रिया ग्रह गोचर या ग्रह का राशि परिवर्तन कहलाता है. इसमें कई बार एक से अधिक ग्रह एक ही राशि में प्रवेश कर जाते हैं तो वे कई तरह के योग संयोग बनाते हैं. इसका प्रत्येक राशि पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलता है. इनमें से कई राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ता है तो वहीं कुछ पर अशुभ प्रभाव भी देखने को मिलता है. इस समय गुरु मेष राशि में प्रवेश कर चुके हैं. चूंकि, मेष राशि में पहले से ही चंद्रमा, बुध और राहु मौजूद हैं. ऐसी स्थिति को चतुर्ग्रही योग कहा जाता है. आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से चतुर्ग्रही योग किसके लिए लाभकारी रहेगा.
कर्क राशि के जातक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि मेष है उनको इस दौरान व्यापार में मुनाफा होगा. संतान की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं. कहीं पर लंबे समय से पैसा फंसा है तो उसके वापस मिलने के भी योग बन रहे हैं. लंबित कामों में गति आएगी. मान सम्मान और प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी की संभावना है.
यह भी पढ़ें – कब लग रहा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, 5 राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव, धन और मान हानि के बन रहे योग
वृश्चिक राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि वृश्चिक है उनकी नौकरी में तरक्की और इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं. जीवनसाथी और परिजनों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे. निवेश करने के लिए अच्छा समय है. हर काम में सफलता प्राप्त होगी. मन प्रसन्न रहेगा और अच्छे विचार आएंगे.
मकर राशि के जातक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि मकर है उनके लिए चतुर्ग्रही योग लाभकारी माना जा रहा है. आय के नए स्रोत बनेंगे, शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं. व्यापार में लाभ की संभावना, नौकरी में प्रमोशन के चांस बन रहे हैं. यदि विदेश जाने का मन बना रहे हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है.
यह भी पढ़ें – बच्चा नहीं सुनता आपकी बात, हो गया है बहुत जिद्दी और चिड़चिड़ा, एक माह उपाय देगा चमत्कारिक बदलाव
मीन राशि के जातक
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि मीन है उनके लिए चतुर्ग्रही योग शुभ माना जा रहा है. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. व्यापार में फायदा होगा, यदि कहीं निवेश करना चाहते हैं तो वहां से लाभ उठा सकते हैं. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. घर में कोई महंगा सामान खरीद सकते हैं.
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Predictions, Religion
FIRST PUBLISHED : May 21, 2023, 20:24 IST









