
हाइलाइट्स
स्पेसएक्स के निजी रॉकेट ने रविवार को ISS के लिए उड़ान भरी.
इस रॉकेट में सऊदी अरब की अंतरिक्ष यात्री रय्याना बरनावी भी सवार हैं.
वह दशकों बाद अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरने वाली सऊदी अरब की पहली अंतरिक्ष यात्री हैं.
केप केनवरल (अमेरिका). स्पेसएक्स (SpaceX) के निजी रॉकेट ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station-ISS) के लिए उड़ान भरी. इस रॉकेट में सऊदी अरब की अंतरिक्ष यात्री रय्याना बरनावी (Rayyanah Barnawi) भी सवार हैं. वह दशकों बाद अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरने वाली सऊदी अरब की पहली अंतरिक्ष यात्री हैं. इसके अलावा अपनी खुद की स्पोर्ट्स कार ‘रेसिंग’ टीम शुरू करने वाले टेनेसी के एक कारोबारी जॉन श्नॉफर भी रॉकेट में सवार हैं. इन अंतरिक्ष यात्रियों की अगुवाई नासा (Nasa) की सेवानिवृत्त अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिट्सन कर रही हैं, जो फिलहाल 10 दिन की इस यात्रा का प्रबंध करने वाली कंपनी में काम कर रही हैं.
फाल्कन रॉकेट (Falcon Rocket) ने रविवार दोपहर इन यात्रियों के लेकर नासा के केनेडी अंतरिक्ष केंद्र (Kennedy Space Center) से उड़ान भरी. इन चारों एस्ट्रोनॉट्स के सोमवार सुबह अपने कैप्सूल में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचना है. वे फ्लोरिडा तट पर पानी में धरती पर उतरने से पहले वहां एक हफ्ते से ज्यादा समय बिताएंगे. सऊदी अरब सरकार द्वारा प्रायोजित की गई एक स्टेम सेल रिसर्चर रेयानाह बरनावी अंतरिक्ष में जाने वाली देश की पहली महिला बनीं. वह रॉयल सऊदी वायु सेना के एक लड़ाकू पायलट अली अल-कर्नी के साथ इस अंतरिक्ष यात्रा में शामिल हुईं. 1985 में एक सऊदी राजकुमार के शटल डिस्कवरी में लॉन्च किए जाने के बाद से वे अपने देश से रॉकेट की सवारी करने वाली शख्स हैं.
VIDEO: दुनिया का सबसे बड़ा रॉकेट लॉन्च के चंद मिनट बाद ही आसमान में फटा, मिशन फेल
इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर संयुक्त अरब अमीरात का एक अंतरिक्ष यात्री उनका स्वागत करने वाला है. बरनावी ने उड़ान से पहले कहा कि ‘यह हर किसी के लिए एक सपने के सच होने जैसा है. बस यह समझने में सक्षम होना कि यह संभव है. अगर मैं और अली यह कर सकते हैं, तो वे भी कर सकते हैं.’ बहरहाल निजी यात्रियों को टिकट लगाकर स्पेस में भेजने वाली कंपनी ने इसका खुलासा नहीं किया कि इस 10-दिन के मिशन के लिए श्नॉफर और सऊदी अरब ने कितना भुगतान किया हैं. मगर कंपनी ने पहले हर टिकट की कीमत 55 मिलियन डॉलर बताई थी.
.
Tags: Nasa, Space news, Space Science
FIRST PUBLISHED : May 22, 2023, 06:54 IST








