IPL 2023 Playoffs Schedule: चौथी टीम भी तय, अब आखिरी संग्राम, जानिए प्लेऑफ में कौन होगा आमने-सामने

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

मुंबई इंडियंस IPL 2023 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी
गुजरात टाइटंस ने आखिरी लीग मैच में आरसीबी को हराया

नई दिल्ली. IPL 2023 का लीग स्टेज रोमांच से भरपूर रहा. आखिरी मैच में जाकर प्लेऑफ की पूरी तस्वीर साफ हुई. लीग स्टेज के आखिरी मैच में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया और इसके साथ ही आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद खत्म हो गई और रविवार को हुए पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराने वाली मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी और आखिरी टीम बनी. इसके साथ ही प्लेऑफ का शेड्यूल भी फाइनल हो गया. मुंबई इंडियंस लीग स्टेज के बाद पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर रही.

आईपीएल के फॉर्मेट के हिसाब से दो क्वालिफायर और एक एलिमिनेटर खेला जाएगा. लीग स्टेज के बाद पॉइंट्स टेबल में पहले दो स्थान पर रहने वाली टीमें क्वालिफायर-1 में आमने-सामने होती हैं. आईपीएल 2023 के लीग स्टेज खत्म होने के बाद गुजरात टाइटंस 20 अंक के साथ पहले और चेन्नई सुपर 17 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही. इन दोनों टीमों के बीच क्वालिफायर-1 खेला जाएगा. ये मुकाबला 23 मई को चेन्नई में खेला जाएगा.

26 मई को दूसरा क्वालिफायर खेला जाएगा
क्वालिफायर-1 जीतने वाली टीम सीधे 28 मई को होने वाले फाइनल में पहुंच जाएगी. वहीं, हारने वाली टीम बाहर नहीं होगी, उसे फाइनल में पहुंचने का दूसरा मौका मिलेगा और वो क्वालिफायर-2 खेलेगी, जो 26 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होगा. क्वालिफायर-2 की दूसरी टीम एलिमिनेटर मुकाबला जीतने वाली होगी, जो पॉइंट्स टेबल में तीसरे और चौथे स्थान पर रही टीमों के बीच होगा.

मुंबई-लखनऊ के बीच एलिमिनेटर
इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स 17 अंकों के साथ तीसरे और मुंबई इंडियंस 16 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर रही. अब इन दोनों के बीच 24 मई को चेन्नई में ही एलिमिनेटर खेला जाएगा. इस मैच में जो टीम हारेगी, उसका आईपीएल सफर खत्म हो जाएगा. वहीं, जीतने वाली टीम क्वालिफायर-2 खेलेगी और ये मुकाबला जो टीम जीतेगी, वो दूसरी फाइनलिस्ट होगी.

टूटा कोहली का ‘विराट’ सपना, गिल के तूफान में उड़े चैलेंजर्स, मुंबई प्लेऑफ में पहुंची

28 मई को आईपीएल फाइनल
क्वालिफायर-2 और फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. बता दें कि पिछले साल डेब्यू करने वाली लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस लगातार दूसरे साल प्लेऑफ में पहुंचीं है. गुजरात तो डिफेंडिंग चैंपियन भी है.

Tags: Chennai super kings, Gujarat Titans, IPL 2023, IPL Play-offs, Lucknow Super Giants, Mumbai indians

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें