महाराष्ट्रः पुणे में भीषण सड़क हादसा, वैनिटी वैन का ब्रेक हुआ फेल, 2 लोगों की हुई मौत,

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

पुणे में वैनिटी वैन के ब्रेक फेल होने से सड़क हादसा.
सड़क हादसे में कुल दो लोगों की मौत और 5 लोग घायल

पुणे. महाराष्ट्र के पुणे में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक पुणे में वैनिटी वैन के ब्रेक फेल होने के चलते 2 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए. यह हादसा पैलेस ऑचर्ड सोसाइटी, NIBM-उंड्री रोड, कोढ़वा में हुआ है. पुणे पुलिस ने बताया कि वैनिटी वैन के ब्रेक फेल होने के चलते कई वाहन भी इसकी चपेट में आ गए.

सांगली में 6 लोगों की हुई थी मौत
पुलिस के मुताबिक हादसे में कुल 6 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं. मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है. हालांकि अभी वैनिटी के मालिक और ड्राइवर के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है. बता दें कि इससे कुछ दिन पूर्व पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली जिले में बुधवार सुबह एसयूवी की ट्रैक्टर से टक्कर में कुल 6 लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए. जिला पुलिस के अधिकारी ने बताया था कि बीते बुधवार की सुबह करीब 11 बजे रत्नागिरी-पंढरपुर मार्ग पर मिराज के पास दुर्घटना हुई थी.

यह भी पढ़ेंः Bengaluru Rain: मूसलाधार बारिश ने ढाया कहर! अंडरपास में डूबने से इंफोसिस की तकनीकी विशेषज्ञ की मौत

एसयूवी और ट्रैक्टर में हुई थी भीषण भिड़ंत
मृतकों में एक 12 वर्षीय लड़का और एक महिला शामिल थी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार एसयूवी के दो और यात्रियों का मिराज सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है. एसयूवी कोल्हापुर से रत्नागिरी की तरफ जा रही थी. ट्रैक्टर में ईंटें लदी हुई थीं. ट्रैक्टर चालक को लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. मामला दर्ज कर लिया गया था और आगे की जांच चल रही है.

Tags: Maharashtra, Road accident

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें