Monday Ka Rashifal: आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक होगा, जीवनसाथी के साथ संबंध मुधर बना रहेगा, पढ़ें अपना राशिफल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 22 May 2023)

आज आप नए काम आसानी से शुरू कर सकेंगे, परंतु आपके विचारों में स्पष्टता न होने से उलझन बढ़ने की आशंका है. व्यापार में प्रतियोगी को पछाड़ना मुश्किल होगा. अच्छी और लाभदायक यात्रा की संभावना है. दोस्तों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और उनसे लाभ होगा. आज आप बोलने पर नियंत्रण रखें.

वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 22 May 2023)

उलझन पूर्ण मानसिकता के कारण महत्वपूर्ण अवसर खो सकते हैं. नए काम शुरू करने के लिए अनुकूल दिन नहीं है. जिद्दी स्वभाव के कारण किसी के साथ मतभेद हो सकता है. अपनी मीठी वाणी से आप किसी को भी आकर्षित कर सकेंगे. आपके परिवार में शांति बनी रहेगी. वित्तीय लाभ प्राप्त कर सकेंगे. विद्यार्थी सफलता प्राप्त कर सकेंगे.

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 22 May 2023)

आज आप उत्साहित और ताजगी का अनुभव कर सकेंगे. अच्छे कपड़े और आभूषण खरीदने का योग बन रहा है. स्वादिष्ट भोजन करेंगे और सगे-सम्बंधियों के साथ आपका दिन खुशी में व्यतीत होगा. वैवाहिक जीवन में संतोष और शांति प्राप्त कर सकेंगे. वित्तीय लाभ और योजनाओं को पूरा करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है. आपको खर्च पर काबू रखना होगा.

कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 22 May 2023)

परिवार में लोगों के साथ मतभेद हो सकता है. किसी उलझन के कारण महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लेने की सलाह दी जाती है. किसी के साथ संघर्ष या विवाद होने की संभावना है. स्वास्थ्य के प्रति सजग ना रहने पर स्वास्थ्य खराब हो सकता है. कानूनी मामलों में सजगता के साथ आगे की ओर बढ़ें. आपकी प्रतिष्ठा को कलंक लगने या आर्थिक नुकसान होने की संभावना है.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 22 May 2023)

आज आपको लाभ होने की संभावना है, परंतु आपका मनोबल स्पष्ट न हो, तो मिला हुआ अवसर भी खो सकते हैं. मित्रों से मिलकर लाभ प्राप्त कर सकेंगे. आप अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे. घर में शुभ प्रसंग का आयोजन होगा. व्यापार में अच्छी सफलता प्राप्त कर सकेंगे. नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि हो सकेगी. यात्रा होने की भी संभावना है.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 22 May 2023)

नए काम शुरू करने के लिए आपने जो योजनाएं बनाई है, उसे आसानी से पूरी कर सकेंगे. पिता के साथ निकटता बढ़ेगी. मान-सम्मान बढ़ेगा. सरकारी कामकाज में सफलता प्राप्त कर सकेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. पारिवारिक जीवन में मेल और शांति रहेगी. पैसे की वसूली या व्यापार के उद्देश्य से यात्रा करने की संभावना है. विदेश गमन होगा और वहां रहने वाले अपनों का समाचार प्राप्त कर सकेंगे. आपका स्वास्थ्य खराब होगा. संतान का स्वास्थ्य चिंता में डालेगा.

तुला राशिफल (Tula Rashifal, 22 May 2023)

साहित्य में रुचि रखने वाले बौद्धिक लोगों से मिलकर ज्ञान की चर्चा में समय व्यतीत होगा. नए काम की शुरुआत आप कर पाएंगे. किसी लंबे सफर पर या किसी धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है. विदेशगमन और विदेश स्थित आपके रिश्तेदार या दोस्तों से बातचीत की संभावना है. आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. संतान के मामले में चिंता रहेगी.

वृश्चिक राशिफल (Vrishchika Rashifal, 22 May 2023)

आज सावधानीपूर्वक आगे बढ़ें और महत्वपूर्ण काम आज हाथ में ना लें, तो ही अच्छा होगा. उग्र स्वभाव और खराब व्यवहार के कारण आप तकलीफ में आ सकते हैं. आपको समय से भोजन नहीं मिलने की आशंका बनी रहेगी. आपको गलत और गैरकानूनी काम से आज दूर ही रहना चाहिए. दुर्घटना की भी आशंका है. किसी बात का डर हो, तो ध्यान करके मन को शांत रखें.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 22 May 2023)

आज का दिन तर्क-वितर्क के लिए अच्छा है. आप किसी भी बात का एनालिसिस अच्छे से कर सकेंगे. प्रवास, मनोरंजन, मित्रों के साथ मुलाकात, स्वादिष्ट भोजन और सुखद चीजों की खरीदारी आपको अधिक आनंदित करेगी. पार्टनरशिप के काम से लाभ हो सकता है. जीवनसाथी के साथ सम्बंध प्रगाढ़ होंगे. मान- सम्मान बढ़ेगा.

मकर राशिफल (Makar Rashifal, 22 May 2023)

व्यापार-धंधे में वृद्धि होगी. आर्थिक दृष्टि से आपका दिन लाभदायक होगा. आर्थिक कामकाज अच्छी तरह पूरा कर सकेंगे. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. आपके साथ काम करने वाले तथा अधीनस्थ कर्मचारी का सहयोग आपको प्राप्त होगा. ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा. विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे. आप वैधानिक मामलों में थोड़ा सावधान रहें.

कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 22 May 2023)

आज आपको अपने स्वास्थ्य तथा संतान की चिंता परेशान करेगी. तेजी से विचार बदलने से आपकी मानसिक स्थिति कमजोर रहेगी. किसी भी काम की नई शुरुआत के लिए दिन अच्छा नहीं है. यात्रा आज स्थगित ही रखें.

मीन राशिफल (Meen Rashifal, 22 May 2023)

आपके तन-मन में बेचैनी अनुभव होगी. पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद या विवाद हो सकता है. मां की तबीयत खराब होने की आशंका बनी रहेगी. किसी काम के पूरा ना होने से आपका उत्साह ठंडा पड़ जाएगा. आपको नींद न आने से अस्वस्थता अनुभव होगा. पानी वाली जगहों से आज दूर ही रहें. मकान, वाहन या अन्य संपत्ति से सम्बंधित मामलों में चिंता हो सकती है.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें