VIDEO: विराट कोहली की सेंचुरी पर अनुष्का शर्मा हुईं रोमांटिक, फ्लाइंग किस देकर पति पर लुटाया प्यार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

विराट ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ जड़ा शतक
कोहली ने कई रिकॉर्ड किए अपने नाम

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 में विराट कोहली (Virat Kohli) का बल्ला जमकर रन उगल रहा है. कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल के आखिरी लीग मैच में शानदार शतक लगाया. उन्होंने 60 गेंदों पर अपना सातवां आईपीएल शतक पूरा किया. विराट के शतक जड़ते ही स्टेडियम में मौजूद पत्नी अनुष्का शर्मा खुशी में उछल पड़ीं. अनुष्का का सोशल मीडिया पर फ्लाइंग किस देते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. आईपीएल में विराट का यह लगातार दूसरा शतक है.

34 वर्षीय विराट कोहली ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस के खिलाफ 61 गेंदों पर नाबाद 101 रन की पारी खेली जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल था. विराट मौजूदा आईपीएल में 600 से ज्यादा रन बना चुके हैं. वह तीसरी बार 600 या उससे ज्यादा रन बनाने में सफल रहे हैं. उन्होंने इससे पहले 2013 और 2016 में आईपीएल में 600 से ज्यादा रन बनाए थे.

यह भी पढ़ें:हम खुद को दोषी मानेंगे… रोहित शर्मा ने जीत के बाद क्यों कहा ऐसा? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

कैमरन ग्रीन ने ठोका शतक, मुंबई ने हैदराबाद को अपने घर में हराया, प्लेऑफ की रेस में कायम

Tags: IPL, IPL 2023, Rcb, Virat Kohli

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें