
Study Abroad : विदेश में पढ़ाई करने का ख्याल बेहद रोमांचक और साथ में बहुत नर्वस करने वाला भी हो सकता है. एक नए देश और नई संस्कृति से रूबरू होने का उत्साह होता है तो दूसरी ओर पढ़ाई पर आने वाले भारी-भरकम खर्च की चिंता सताती है. आर्थिक रूप से कमजोर होने के चलते कई स्टूडेंट्स को विदेश में पढ़ाई का सपना त्यागना पड़ता है. हालांकि कम पैसे के बावजूद विदेश में पढ़ाई की जा सकती है. विदेश में पढ़ाई के लिए धन के इंतजाम के तरीकों के बारे में ही हम बात करेंगे.
स्कॉलरशिप
विदेश में पढ़ाई की फीस और रहने के खर्च का इंतजाम स्कॉलरशिप से हो सकता है. कई यूनिवर्सिटीज, विदेशी और देश के भी ऑर्गनाइजेशन फॉरेन में स्टडी के लिए मेरिट बेस्ड स्कॉलरशिप देते हैं. स्टूडेंट्स को एडमिशन से पहले यह देखना होगा कि वे जिस देश में पढ़ाई करना चाहते हैं वहां स्कॉलरशिप की क्या स्थिति है. जैसे कि ब्रिटेन में ज्यादातर स्कॉलरशिप पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए मिलती हैं. जबकि जर्मनी और अमेरिका में पोस्ट ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट दोनों के लिए काफी स्कॉलरशिप उपलब्ध हैं.
एजुकेशन लोन
विदेश में पढ़ाई के लिए पैसे का इंतजाम एजुकेशन लोन के जरिए भी किया जा सकता है. एजुकेशन लोन पढ़ाई पूरी होने के बाद चुकाना होता है. इस पर ब्याज भी कम लगता है. विदेश में पढ़ाई के लिए एजुकेशन लोन काफी पापुलर तरीका है. जो स्टूडेंट्स विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं उन्हें एजुकेशन लोन के बारे में बैंक में जाकर पता करना चाहिए.
पार्ट टाइम वर्क
विदेश में पढ़ाई के लिए कुछ पैसे का इंतजाम पार्ट टाइम वर्क के जरिए भी किया जा सकता है. यह नहीं भूलना चाहिए कि विदेशी विश्वविद्यालयों में पढ़ाई के साथ काम करना संभव है. वीजा नियम देश के आधार पर भिन्न-भिन्न हो सकते हैं लेकिन स्टूडेंट रेजिडेंस परमिट वाले अधिकाशं स्टूडेंट काम करने के पात्र होते हैं. पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम वर्क करना चाहने वालों को संबंधित देश के स्टूडेंट वीजा के नियम देखने चाहिए.
एक्सचेंज प्रोग्राम
यूनिवर्सिटीज के एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत विदेश में पढ़ाई करना सबसे सस्ता और अच्छा तरीका हो सकता है. इसके तहत दो यूनिवर्सिटीज के बीच में स्टूडेंट्स का एक्सचेंज होता है. जिसमें स्टूडेंट्स विदेश की किसी यूनिवर्सिटी में कुछ समय के लिए पढ़ाई करते हैं.
स्पॉन्सरशिप
कभी-कभी डिग्री या स्पेशलाइजेशन के आधार पर विदेश में पढ़ाई की फीस कोई कंपनी, फर्म या इंस्टीट्यूशन स्पॉन्सर कर देता है. ये कई प्रकार के होते हैं. जैसे कि कॉर्पोरेट स्पॉन्सरशिप, स्पॉन्सर्ड डिग्री और कंपनी स्कॉलरशिप.
ये भी पढ़ें
MCU ADMISSION 2023: माखनलाल यूनिवर्सिटी में बिना परीक्षा के मिलेगा एडमिशन, यहां करना होगा आवेदन
CSJM University Admission 2023: कानपुर यूनिवर्सिटी में लेना चाहते हैं एडमिशन, तो जल्द कर लें आवेदन, ऐसे मिलेगा दाखिला
.
Tags: Education, Education news, Study
FIRST PUBLISHED : May 21, 2023, 21:38 IST








