कांग्रेस ने किया ओबीसी का अपमान, BJP ने ही नरेंद्र मोदी के रूप में दिया देश को प्रधानमंत्री: गृहमंत्री अमित शाह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अहमदाबाद. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को विपक्षी कांग्रेस पर केंद्र में अपने शासन के दौरान अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को परेशान करने और उसे अपमानित करने का आरोप लगाया और कहा कि यह भाजपा ही है, जिसने नरेंद्र मोदी के रूप में देश को ओबीसी प्रधानमंत्री दिया. मोदी समुदाय के राष्ट्रीय सम्मेलन को यहां संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि मोदी ने ओबीसी को उसका उचित सम्मान दिया और उन्होंने गरीब नागरिकों की पीड़ा को समझा, क्योंकि वह स्वयं ऐसे परिवार में पैदा हुए हैं. साल 2019 के आपराधिक मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दोषसिद्धि का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यदि कोई किसी व्यक्ति का अपमान करता है, तो कोई बड़ी बात नहीं होती है, लेकिन यदि कोई किसी पूरे समुदाय एवं प्रधानमंत्री का अपमान करता है, तो यह पूरे देश का अपमान है.

शनिवार से अपने गृह राज्य गुजरात की यात्रा पर आए शाह ने कहा, ‘केंद्र में अपने शासनकाल के दौरान कांग्रेस ने बस ओबीसी की उपेक्षा की, उसका उत्पीड़न एवं अपमान ही किया. जैसे ही भाजपा सत्ता में आयी, प्रधानमंत्री मोदी ने ओबीसी समुदाय को उसका उचित सम्मान दिया. यह भाजपा ही है, जिसने मोदी के रूप में देश को ओबीसी प्रधानमंत्री दिया.’ उन्होंने मोदी समुदाय को सूचित किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कई ओबीसी मुख्यमंत्री दिये और ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा भी दिया. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिये मोदी द्वारा उठाये गये कदमों में केंद्रीय एवं नवोदय विद्यालयों में आरक्षण शुरू करना, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में आरक्षण, ओबीसी उद्यमियों के लिए उपक्रम पूंजी कोष बनाना शामिल है.

ये भी पढ़ें- Aryan Khan Drugs Case: समीर वानखेड़े से लगातार दूसरे दिन हुई 5 घंटे पूछताछ, सीबीआई दफ्तर से निकलकर बोले- सत्यमेव जयते!

शाह ने कहा, ‘कांग्रेस ने करीब 56 साल शासन किया, लेकिन उसने ओबीसी के लिए कुछ नहीं किया. दूसरी तरफ, मोदी ने ओबीसी के लिए पिछले नौ वर्षों में कई चीजें की. इसके अलावा, मोदीजी हमेशा गरीबों की फिक्र करते हैं. उन्होंने गरीबों की पीड़ा को समझा, क्योंकि वह खुद ही ऐसे परिवार में पैदा हुए हैं.’ उन्होंने कहा, ‘आप सभी को गर्व होना चाहिए कि मोदीजी आपके समुदाय से हैं। हर भारतीय के लिए यह बड़ी खुशी और गर्व की बात है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यह कहते हुए मोदीजी का ऑटोग्राफ मांगा कि वह अमेरिका में बहुत लोकप्रिय हैं.’

Tags: Congress, Home Minister Amit Shah, OBC Politics, PM Modi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें