01

नई दिल्ली: सुदीप्तो सेन की ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) 5 मई को रिलीज हुई थी. फिल्म को लेकर विवाद तब शुरू हुआ, जब इसके ट्रेलर में दिखाया गया कि केरल की 32 हजार महिलाओं को जबरदस्ती इस्लाम कबूल करवाया गया, फिर उनकी आईएसआईएस में भर्ती हुई. आलोचकों का दावा है कि यह तथ्य बिना किसी साक्ष्य के जोड़ा गया. हालांकि, फिल्म के साथ डिस्क्लेमर जोड़ा गया है जो स्पष्ट करता है कि फिल्म की कहानी काल्पनिक है. फिल्म 200 करोड़ रुपये कमाने की ओर बढ़ रही है, जिसने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 171 करोड़ कमा लिए हैं. ‘द केरल स्टोरी’ साल 2023 में रिलीज हुई बिग बजट फिल्मों को पछाड़ चुकी है.
Author: Up Head Line
Views: 29








