
बेगूसराय. बिहार के बेगूसराय में शादी की खुशी उस वक्त मातम में तब्दील हो गईं, जब शादी से ठीक पहले दूल्हा के चचेरे बहनोई की मौत सड़क हादसे में हो गईं. इस मौत के बाद काफी देर तक अफरातफरी का माहौल उत्पन्न बन गया. घटना छौराही थाना क्षेत्र के पीरनगर की है.ल
जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के राटन वार्ड-12 के रेहने वाले दिनेश महतो के पुत्र 27 वर्षीय मिथिलेश कुमार के रूप में की गई है. परिजनों ने बताया कि शनिवार की देर शाम अपने साइकिल पर सवार होकर मृतक मिथिलेश कुमार सामान खरीदने के लिए चौक पर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जबरदस्त कुचल दिया था और मिथिलेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस मौत की खबर लगते ही शादी की खुशी गम में तब्दील हो गया.
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना छुड़ाई थाने पुलिस को दी मौके पर छौड़ाही थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि मृतक मिथिलेश कुमार के चचेरे साला दीपक कुमार का आज शादी था. उसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने ससुराल गए थे. मृतक मिथिलेश कुमार मजदूरी कर घर परिवार को चलाते थे.
.
Tags: Big accident, Bihar News in hindi
FIRST PUBLISHED : May 21, 2023, 11:42 IST








