
हाइलाइट्स
रूस का यूक्रेन के बखमुत शहर पर पूर्ण नियंत्रण का दावा.
पुतिन ने रूसी सेना को दी बधाई.
यूक्रेन ने रूस के इस दावे को किया खारिज, कहा- लड़ाई अभी जारी.
मास्को: रूस और यूक्रेन की जंग (Russia Ukraine War) को 15 महीने से ज्यादा समय हो चुका है. रूस लगातार यूक्रेन पर आक्रामक है और यूक्रेन के कई शहरों पर कब्जा भी कर लिया है. हालांकि यूक्रेन ने भी रूस के सामने घुटने नहीं टेके हैं और वह भी पलटवार कर रहा है. इस बीच रूसी सेना ने शनिवार को पूर्वी यूक्रेनी शहर बखमुत (Bakhmut) पर पूर्ण कब्जा का दावा किया है. लेकिन यूक्रेन ने रूस के इस दावे को खारिज करते हुए कहा है कि लड़ाई अभी भी जारी है.
न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार ,पूर्वी यूक्रेन में कब्जे के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने वैगनर निजी सेना और रूसी सैनिकों की हमला करने वाली टीमों को बधाई दी है. क्रेमलिन के प्रेस कार्यालय ने रविवार को एक बयान में कहा कि ‘व्लादिमीर पुतिन वैगनर हमले टीमों के साथ-साथ सभी रूसी सैनिकों को बधाई देते हैं, जिन्होंने आवश्यक सहायता प्रदान की.’
हालांकि, जैसे ही वैगनर चीफ ने बखमुत पर कब्जा करने का दावा किया कीव ने तुरंत दावे को खारिज कर दिया और कहा कि लड़ाई अभी भी जारी है. मालूम हो कि बखमुत डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (DPR) के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है और डोनबास में यूक्रेनी सेना के लिए एक महत्वपूर्ण आपूर्ति केंद्र के रूप में कार्य करता है. 1 अगस्त 2022 को शहर को आजाद कराने के लिए भीषण युद्ध हुआ था. 2014 में डोनबास की मुक्ति के बाद से इस शहर के लिए यह युद्ध सबसे तीव्र युद्धों में से एक रहा है.
रूसी रक्षा मंत्रालय ने यह भी घोषित किया कि यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान के दौरान आर्ट्योमोव्स्क शहर (यूक्रेन में बखमुत नाम) को पूरी तरह से मुक्त कर दिया गया था. जापान के हिरोशिमा में शनिवार से शुरू हुए जी7 लीडर्स समिट के दौरान जारी संयुक्त बयान के अनुसार, यह ऐसे समय में आया है जब जी7 नेताओं ने यूक्रेन के खिलाफ रूस के ‘अवैध, अनुचित और अकारण युद्ध की आक्रामकता’ के खिलाफ एक साथ खड़े होने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की है.
.
Tags: Russia ukraine war, Vladimir Putin
FIRST PUBLISHED : May 21, 2023, 08:27 IST








