Sunday Ka Rashifal: कार्यों में सफलता पाने के लिए उत्तम दिन, विरोधियों को देंगे मात, पढ़ें अपना राशिफल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 21 May 2023)

आज अत्यधिक धन खर्च की संभावना है, इसलिए संभलकर खर्च करने की सलाह दी जाती है. किसी के साथ आर्थिक व्यवहार करते समय काफी सावधानी बरतें. सामान्य बातचीत वाद-विवाद में परिवर्तित न हो जाय, इसका ध्यान रखें. आपकी वाणी से मित्रों या पारिवारिक सदस्यों का मन दुःखी न हो, इसका ध्यान रखें. तबीयत खराब होने की संभावना होने के कारण खान-पान का ध्यान रखें. संक्षेप में कहा जाए, तो आज का दिन मध्यम रहेगा.

वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 21 May 2023)

आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक होगा. आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति निखर उठेगी. मन दुविधा से मुक्त होने के कारण आप हिम्मत से काम कर सकेंगे और उत्तरदायित्वों का अच्छी तरह निर्वाह कर सकेंगे. आर्थिक आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे. मौज-शौक की वस्तुएं और मनोरंजन के पीछे खर्च होगा. परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 21 May 2023)

आज तन-मन की अस्वस्थता और बेचैनी रहेगी, इस कारण आपको वाणी और व्यवहार में खूब सावधानी बरतने की जरूरत है. आंखों में दर्द होने की भी संभावना है. पारिवारिक सदस्यों या सगे-संबंधियों के साथ मतभेद हो सकता है. आपकी बातचीत या व्यवहार के कारण गलतफहमी खड़ी हो सकती है. दुर्घटना से बचें. आय की अपेक्षा व्यय अधिक होने से चिंता बढ़ेगी. व्यर्थ के कार्यों में शक्ति बरबाद होगी. किसी के साथ संघर्ष न हो, इसका ध्यान रखें. आध्यात्मिकता और ईश्वर भक्ति से मानसिक शांति मिलेगी.

कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 21 May 2023)

आज आपका मन चिंता के भार से मुक्त होगा. दोस्तों के साथ मुलाकात होगी. स्त्री मित्रों से विशेष लाभ होगा. नियमित आय में वृद्धि होने के साथ अन्य तरीके से आर्थिक लाभ होगा. शादी के इच्छुक व्यक्तियों का लग्न योग आएगा. दांपत्य जीवन में आनंद व्याप्त रहेगा. तन-मन से स्वस्थता का अनुभव होगा. किसी रमणीय पर्यटन स्थल की यात्रा से आपके आनंद में बढ़ोतरी होगी. पत्नी और संतान से लाभ होगा.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 21 May 2023)

विलंब से ही सही, लेकिन कामों में सफलता मिलेगी. ऑफिस या घर में उत्तरदायित्व का बोझ बढ़ेगा. जीवन को अधिक गंभीरता से लेंगे. नए संबंध स्थापित करने या काम के संबंध में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें. पिता के साथ मतभेद उत्पन्न होगा. शुभ अवसर के आयोजन के लिए समय अच्छा नहीं है.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 21 May 2023)

शरीर में थकान, आलस और चिंता का अनुभव होगा. संतान के साथ मतभेद या मनमुटाव होगा. उनके स्वास्थ्य की चिंता सताएगी. ऑफिस में उच्च अधिकारियों के साथ आपका वाद-विवाद होगा. राजनीतिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. धार्मिक कार्यों या धार्मिक यात्रा के पीछे धन खर्च होगा. भाई-बंधुओं द्वारा लाभ होने की संभावना है.

तुला राशिफल (Tula Rashifal, 21 May 2023)

स्वास्थ्य का ध्यान रखनें. कटु वचन या खराब व्यवहार के कारण झगड़े-विवाद होंगे. क्रोध पर संयम आवश्यक होगा. हितशत्रु अधिक प्रवृत्त होंगे. आकस्मिक धन लाभ होगा. समय से भोजन करने में विलंब तथा अत्यधिक खर्च आपके मन को अस्वस्थ बनाएंगे. जलाशय से दूर रहना हितकर है.

वृश्चिक राशिफल (Vrishchika Rashifal, 21 May 2023)

नौकरी और व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपको लाभ ही लाभ होगा. इसके साथ मित्रों, सगे संबंधियों और बुजुर्गों से भी लाभ प्राप्ति के संकेत हैं. सामाजिक समारोह, पर्यटन आदि के लिए जा सकते हैं. आप प्रफुल्लित रहेंगे. आय के स्रोत बढ़ेंगे. अविवाहितों के लिए वैवाहिक योग है. सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 21 May 2023)

नौकरी करने वालों के लिए लाभ का दिन है. आर्थिक लाभ की संभावना है. घर में आनंद का वातावरण रहेगा. नौकर और सहकर्मी आपके सहायक बनेंगे. काम में सफलता और यश प्राप्ति होगी. विरोधी और गुप्त शत्रु अपनी चाल में नाकामयाब रहेंगे. मित्रों से मुलाकात होगी.

मकर राशिफल (Makar Rashifal, 21 May 2023)

कला तथा साहित्य के क्षेत्र में रुचि रखने वाले व्यक्ति आज अपने कार्य क्षेत्र में विशेष योगदान दे सकेंगे. अपनी रचनात्मक और सृजनात्मक शक्तियों का परिचय करा सकेंगे. प्रेमी परस्पर घनिष्ठता का अनुभव करेंगे. उनकी मुलाकात रोमांचक रहेगी. शेयर-सट्टे से लाभ होगा. संतान की चिंता दूर होगी. मित्रों से लाभ होगा.

कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 21 May 2023)

स्वभाव में भावुकता अधिक होने से मानसिक बेचैनी रहेगी. आर्थिक विषयों का आयोजन होगा. माता से अधिक प्रेम का अनुभव होगा. महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन, वस्त्र या आभूषणों की खरीदी के पीछे खर्च होगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी. स्वभाव में हठीलापन रहेगा. सार्वजनिक रूप में मानहानि न हो इसका ध्यान रखें.

मीन राशिफल (Meen Rashifal, 21 May 2023)

काम में सफलता पाने के लिए और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज उत्तम दिन है. आपके विचारों में आज स्थिरता रहेगी, इससे कोई भी काम अच्छी तरह हल कर सकेंगे. कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा. उसकी कद्र भी होगी. जीवनसाथी के साथ अधिक निकटता का अनुभव करेंगे. मित्रों के साथ छोटी यात्रा या पर्यटन का आयोजन होगा. विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें