Gumla News : 4 माह की गर्भवती युवती का शव बरामद, पुलिस हिरासत में प्रेमी, लड़का पर शादी का था दबाव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रूपेश कुमार भगत/गुमला. जिले के पालकोट स्थित कोडेकेरा गांव से कुछ दूरी पर चार माह की गर्भवती तारामुनी कुमारी का शव बरामद हुआ. उसका चेहरा पत्थर से बुरी तरह कुचला हुआ था. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. सदर अस्पताल में तीन डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमॉर्टम किया. इधर लड़की के प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वह शुक्रवार को ही पंजाब से लौटा है.

लड़के के परिजन शादी को नही थे तैयार
दरअसल, तारामुनी का गांव के हीसोमरा मुंडा के साथ पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों में काफी देर तक फोन पर बातचीत होती थी और मिलते-जुलते भी थे. चार माह पहले वह गर्भवति हो गई. जिसके बाद लड़की के घर वाले सोमरा पर शादी के लिए दवाब बनाने लगे. सोमरा शादी को तैयार भी था. लेकिन उसके परिजन लड़की को अपनाने के तैयार नहीं हो रहे थे. इस बीच सोमरा परेशान होकर कमाने के नाम पर पंजाब चला गया.

लड़की के घर वाले शादी के लिए बना रहे दबाव
लेकिन लड़की के घर वाले शादी के लिए लगातार दवाब बना रहे थे. लड़की के भाई जोगेंद्र गोप ने उसे फोन पर आने को कहा था. जिसके बाद वह शुक्रवार को पंजाब से यहां पहुंचा. कल लड़की के घर गया और उसे अपने घर ले जाने की बात कह कर साथ ले गया और आज सुबह गांव के बाहर लड़की का शव बरामद हुआ.

पालकोट थाना प्रभारी अनिल लिंडा ने बताया कि लड़की के भाई जोगेंद्र ने पुलिस को दिए लिखित शिकायक में लड़की के प्रेमी सोमरा पर हत्या का आरोप लगाया है. जिसके आधार पर छानबीन करते हुए पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

.

FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 22:10 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें