
हाइलाइट्स
पीएनबी ने FD की ब्याज दरों में किया संशोधन
चुनिंदा टेन्योर के निवेशकों को होगा फायदा
चुनिंदा टेन्योर के निवेशकों को होगा घाटा
PNB FD Interest Rates: देश के दूसरा सबसे बड़े सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने ग्राहकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) की ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है. बैंक ने अपने कुछ टेन्योर की एफडी (FD) पर दरों में बढ़ोतरी की है तो कुछ टेन्योर की ब्याज दरों को कम भी कर दिया है. बैंक ने नई एफडी दरें 18 मई 2023 से लागू हो गई हैं.
पंजाब नेशनल बैंक ने ब्याज दरों में बदलाव 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर लागू किया है. पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, 444 दिनों की एफडी पर ब्याज को बढ़ाया गया है. वहीं 666 दिनों की एफडी पर ब्याज दरों को कम कर दिया गया है.
इन टेन्योर पर ब्याज दरें बढ़ाईं
पीएनबी ने 444 दिनों की एफडी पर आम नागरिकों के लिए ब्याज दर को 6.80 फीसदी से बढ़ाकर 7.25 फीसदी कर दी है. इसी टेन्योर पर बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.30 फीसदी से बढ़ाकर 7.75 फीसदी कर दी है. इसी टेन्योर पर बैंक ने एनआरई ग्राहकों के लिए ब्याज दर को 6.80 फीसदी से बढ़ाकर 7.25 फीसदी कर दिया है.
इन टेन्योर पर ब्याज दरें घटाईं
पीएनबी ने 666 दिनों की एफडी पर ब्याज 7.25 फीसदी से घटाकर 7.05 फीसदी कर दिया है. इसी टेन्योर की एफडी पर बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 7.75 फीसदी से घटाकर 7.55 फीसदी कर दी है. इसी टेन्योर पर बैंक ने एनआरई ग्राहकों के लिए ब्याज दर को 7.25 फीसदी से घटाकर 7.05 फीसदी कर दी है.
.
Tags: Bank FD, Bank interest rate, FD Rates, Fixed deposits, Punjab national bank
FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 20:41 IST








