हरिद्वार से लेकर माता वैष्णो के दर्शन का मौका, IRCTC लेकर आया 8 दिनों का टूर पैकेज, बस इतना है किराया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

यह ट्रेन टूर पैकेज 7 रात और 8 दिनों का है.
वडोदरा से होगी पैकेज की शुरुआत.
पैकेज का खर्च 16,300 रुपये प्रति व्यक्ति

IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे के उपक्रम आईआरसीटीसी की ओर से आए दिन पर्यटन स्थलों के साथ-साथ धार्मिक स्थलों के लिए टूर पैकेज पेश किया जाता है. इसी कड़ी में आईआरसीटीसी ‘उत्तर भारत देवभूमि दर्शन’ पैकेज का संचालन करने जा रहा है. इस टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रियों को भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन (Bharat Gaurav Tourist Train) के जरिए वैष्णो देवी के साथ-साथ हरिद्वार, ऋषिकेश और अमृतसर की सैर कराई जाएगी.

11 जून से शुरू रहा है ये टूर
आईआरसीटीसी ने ट्वीट के जरिए इस पैकेज की जानकारी दी है. इस पैकेज की शुरुआत वडोदरा से होगी. यह यात्रा भारत गौरव स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन के जरिए कराई जाएगी. 7 रात और 8 दिन के इस टूर की शुरुआत 11 जून से की जा रही है. इस पैकेज में आपको खाने-पीने की चिंता करने की जरूरत नहीं है. आईआरसीटीसी की ओर से यात्रियों के लिए ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का प्रबंध किया जाएगा.

Tags: Irctc, Online business, Tour and Travels, Tourist Destinations, Tourist Places

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें