Pushpa 2: ‘पुष्पा’ से टकराने के लिए ​तैयार ‘भंवर सिंह शेखावत’, सेट से इंटेंस लुक आया सामने, धांसू होगा अंदाज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. ‘पुष्पा नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या?’, ‘झूकेगा नहीं साला..’ इन दो डायलॉग ने साल 2021 में धूम मचा दी थी. फिल्म ‘पुष्पा: दि राइज’ के इन डायलॉग्स ने अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को खासा हिट बना दिया था. इसके साथ ही फिल्म में यदि किसी ने अल्लू को टक्कर दी थी तो वह थे फहाद फासिल (Fahadh Faasil) यानी की ‘भंवर सिंह शेखावत’. अपने हरियाणी अंदाज से फहाद ने फिल्म मे जान डाल दी थी. इन दिनों फिल्म के दूसरे भाग ‘पुष्पा: दि रूल’ पर काम चल रहा है. ​फिल्म के दूसरे पार्ट में भी ‘भंवर सिंह शेखावत’ का अलग अंदाज देखने को मिलेगा और इसकी झलक हाली देखने को मिली. फिल्म के सेट से फहाद का नया लुक सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

फिल्म ‘पुष्पा: दि रूल’ को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म का जब से टीजर रिलीज हुआ है, तब से इसे लेकर दर्शकों का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है. दूसरे भाग में अल्लू नए अंदाज में नजर आएंगे. वहीं, फिल्म के पहले भाग में विलेन के रूप में नजर आए फहाद फासिल के कैरेक्टर पर भी इस बार और काम किया गया है. इस बार ‘भंवर सिंह शेखावत’ और एग्रेसिव मोड में नजर आएगा. साथ ही क्लाइमैक्स में ‘पुष्पा’ ने जिस तरह उसे ​जलील किया था, अब वह उसका बदला लेगा.

Bhanwar Singh Shekhawat, Bhanwar Singh Shekhawat pushpa, Fahadh Faasil, Fahadh Faasil look in pushpa, Fahadh Faasil viral photo, Fahadh Faasil new lool, Fahadh Faasil leak photo, Fahadh Faasil latest news, Fahadh Faasil character in pushpa, allu arjun, pushpa the rise, pushpa the rule, pushpa 2 release date, pushpa 2 latest update

(twitter@MythriOfficial)

‘पुष्पा’ में ‘भंवर सिंह शेखावत’ होता ये एक्टर, अल्लू अर्जुन को देता जबरदस्त टक्कर, शाहरुख से भी है इनका कनेक्शन

लुक हो गया है और इटेंस
फिल्म ‘पुष्पा’ के हर किरदार का लुक बेहद अलग और खास रहा था. ऐसे में ‘भंवर सिंह शेखावत’ यानी फहाद का नया लुक मैत्री मूवीज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. इसमें फहाद और इटेंस लुक में नजर आ रहे हैं. वे कैमरे में अपने सीन को देखते हुए नजर आ रहे हैं. कान में बाली और मूछों के साथ वाला उनका यह लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. इस फोटो के सामने आने के बाद से लोग ‘पुष्पा’ और ‘भंवर सिंह शेखावत’ का आमना सामना देखना चाहते हैं.

‘पुष्पा: दि रूल’ की शूटिंग काफी कुछ हो चुकी है. रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म दिसम्बर में या फिर 2024 की शुरुआत में रिलीज होगी.

Tags: Allu Arjun, South cinema

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें