
ओम प्रयास/हरिद्वार. हरिद्वार एक धर्म नगरी के साथ-साथ पर्यटन स्थल भी है. जहां पर लोग गंगा स्नान करने के साथ-साथ घूमने भी आते हैं. हरिद्वार पर्यटकों के लिए एक ऐसा स्थान है. जहां पर बहुत से मठ, मंदिर, आश्रम और घूमने की बहुत सी जगह है. ऐसे ही हरिद्वार में अलग-अलग प्रजातियों के पक्षियों के दीदार भी यहां आसानी से हो जाताहैं. हरिद्वार पक्षी प्रेमियों के लिए यह एक काफी अच्छी जगह है जहां पर लोग घूमने के साथ-साथ पक्षियों के दीदार भी करते हैं. हरिद्वार में नीलधारा के किनारे हर मौसम में पक्षी देखने को मिल जाते हैं. यहां भीमगोडा बैराज से लेकर सप्त सरोवर मार्ग तक पक्षियों के दीदार होता है. सुबह और शाम लोग यहां पर घूमने के साथ-साथ पक्षियों के दीदार भी करते हैं.
ऋषिकेश से हरिद्वार तक आने वाली गंगा किनारे बहुत से मठ-मंदिर और आश्रम बने हुए हैं जहां सुबह-शाम आरती, पूजा-पाठ होता है. लोग यहां आध्यात्मिक नजरिए से घूमने आते हैं. वहीं सप्त सरोवर मार्ग पर बहुत सी धर्मशालाएं भी बनी हुई है. जहां पर बाहर से आने वाले लोग ठहराते है. सभी लोग सुबह और शाम को यहां गंगा किनारे सैर करने आते है और पक्षियों के दीदार भी करते है. यहां ऋषिकेश से लेकर हरिद्वार तक गंगा किनारे बहुत सी ऐसी जगह है जहां पर अलग-अलग प्रजातियों के पक्षियों को आसानी से देखा जा सकता है. सुबह और शाम को गंगा के किनारे का यह दृश्य काफी मनमोहक और सुंदर है जहां पर लोग घूमने के साथ साथ पक्षियों को दाना डालने और उनका फोटो भी खींचते हैं.
अलग-अलग प्रजातियों के पक्षियों का लगता है डेरा
भीमगोड़ा बैराज से नीलधारा, सप्त सरोवर और ऋषिकेश तक यहां पर अलग-अलग प्रजातियों के पक्षी के गंगा किनारे रहते हैं. वही पर सप्त सरोवर मार्ग पर गंगा किनारे बहुत से मठ -मंदिर आश्रम बने हुए हैं जहां घूमने आने वाले स्थानीय लोग, पर्यटक और श्रद्धालु पक्षियों के लिए खाना डालते हैं और उनके फोटो भी लेते हैं. कहा जाता है कि पक्षियों को दाना डालना धर्म का काम होता हैं. इसी सोच को लेकर पक्षियों के दीदार करने आने वाले पर्यटक और स्थानीय निवासी इन्हें खाना डालते हैं. यहां पर पक्षी गंगा के किनारे सप्त सरोवर मार्ग से लेकर हरिपुर कला और ऋषिकेश तक गंगा के किनारे के किनारे देखे जाते हैं.
लोगों की लगी रहती है भीड़
भीमगोड़ा बैराज पर अपने दोस्तो के साथ घूमने आए सोनू कश्यप से हमने बात की तो उसने बताया की यहां पर बहुत से प्रजातियों के पक्षी बैठते है. जिन्हे देखने के लिए अक्सर लोग यहां शाम को घूमने आते है. भीमगोड़ा बैराज पर सुबह शाम अलग अलग प्रजाति के पक्षी बैठते हैं जिन्हे देखने के लिए लोग यहां आते रहते हैं.
.
Tags: Haridwar news, Uttarakhand news
FIRST PUBLISHED : May 20, 2023, 19:13 IST








