टमाटर के साथ इस सब्जी को मिलाकर बनाएं जूस, डायबिटीज-कोलेस्ट्रॉल रहेंगे कंट्रोल! मिलेंगे 5 बड़े फायदे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

टमाटर-लौकी जूस का सेवन शरीर के लिए बेहद लाभकारी होता है.
कब्ज की शिकायत रहने पर टमाटर-लौकी जूस होता है फायदेमंद.

Tamatar Lauki Juice Benefits: टमाटर और लौकी से बना जूस सेहत के लिए बेहद लाभकारी होती है. दिन की शुरुआत अगर इस हेल्दी जूस के साथ की जाए तो पूरा दिन एनर्जी से भरा रहता है. टमाटर और लौकी से तैयार होने वाला जूस डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के साथ ही कोलेस्ट्रॉल को घटाने में भी मददगार हो सकता है. टमाटर और लौकी दोनों ही सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं और सालभर आसानी से उपलब्ध होती हैं. ऐसे में इन सब्जियों को मिलाकर तैयार होने वाले जूस का सेवन कर आप खुद को हेल्दी और फिट रख सकते हैं.
गर्मी के मौसम में इम्यूनिटी को बेहतर बनाए रखना जरूरी होता है. ऐसे में टमाटर और लौकी से बना जूस काफी लाभकारी हो सकता है. इसका नियमित सेवन वजन घटाने में भी मदद करता है. स्किन के लिए भी टमाटर-लौकी का जूस काफी लाभदायक होता है.

टमाटर-लौकी जूस के फायदे

हार्ट हेल्थ – दिल हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है. इसका सेहतमंद रहना बेहद जरूरी है. आप भी अगर अपनी हार्ट हेल्थ को लेकर फ्रिकमंद हैं तो अपनी डाइट में टमाटर-लौकी का जूस शामिल कर सकते हैं. इन दोनों ही सब्जियों में दिल को हेल्दी बनाने वाले पोषक तत्व मौजूद होते हैं. हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक टमाटर को लेकर हुई स्टडीज में सामने आया है कि इसका सेवन हार्ट को हेल्दी रखने में कारगर हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: हरे रंग की दाल में है हेल्दी रहने का राज़, हीट स्ट्रोक, कोलेस्ट्रॉल, शुगर में है कारगर, मिलते हैं बड़े फायदे

डायबिटीज – डायबिटीज के पेशेंट की ब्लड शुगर का कम ज्यादा होना आम बात है. डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो मरीज को अंदर से खोखला कर देती है. ऐसे में डायबिटीज मरीजों की ब्लड शुगर कंट्रोल में रहना बेहद जरूरी होता है. टमाटर-लौकी का जूस नियमित पीने से ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में मदद मिलती है. रिसर्च में पाया गया है कि डायबिटीज को कंट्रोल करने में लौकी की सब्जी अहम भूमिका निभा सकती है.

स्किन केयर – हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन हेल्दी और शाइनी रहे. आप भी अगर ऐसा ही सोचते हैं तो अपनी डाइट में लौकी-टमाटर के जूस को शामिल कर सकते हैं. टेस्ट में बेहतरीन लौकी-टमाटर का जूस स्किन के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है. टमाटर में मौजूद लाइकोपिन और अन्य कंपाउंड्स स्किन को सनबर्न से बचाते हैं. लौकी का सेवन भी लाभकारी होता है.

डाइजेशन – लौकी-टमाटर से बना जूस पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में काफी असरदार हो सकता है. लौकी-टमाटर में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है और इसमें पानी की मात्रा भी काफी होती है. ऐसे में गर्मी के मौसम मे लौकी-टमाटर का जूस न सिर्फ डिहाइड्रेशन से बचाता है बल्कि कब्ज की समस्या से भी निजात दिला सकता है. इसे बेहद आसानी से तैयार किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: किचन के 2 मसाले कोलेस्ट्रॉल घटाने में करेंगे मदद, ब्लड प्रेशर भी रहेगा कंट्रोल, 5 फायदे कर देंगे हैरान

एनर्जी बूस्टर – टमाटर और लौकी से बना जूस एनर्जी बूस्टर की तरह भी काम करता है. सुबह के वक्त टमाटर-लौकी के जूस का सेवन शरीर में दिनभर स्फूर्ति बनाए रखता है. इस जूस में प्रचुर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो कि फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से शरीर का बचाव करने में मदद करते हैं.

Tags: Health, Healthy food, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें