Samantha second marriage: नागा चैतन्य से तलाक के बाद फिर शादी करने को तैयार सामंथा! इनके कहने पर हुईं राजी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

साउथ की मोस्ट डिमांडिग एक्ट्रेसेस में से एक सामंथा रुथ प्रभु (Samantha RUth Prabhu) ने ‘द फैमिली मैन 2’ में अपने अभिनय और अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ (Pushpa The rise) में एक स्पेशल नंबर के बाद जनता के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की है. उनका करियर ग्राफ भले ही एक बड़े लेवल पर हो लेकिन निजी जीवन बहुत चकाचौंध में रहा है. बावजूद इसके एक्ट्रेस की लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. पिछले साल सामंथा ने अपने पूर्व पति नागा चैतन्य से अलग होने की घोषणा के बाद सुर्खियां बटोरीं. तब दोनों स्टार के कई प्रशंसकों को झटका लगा था. हालांकि, इसके बाद से ही फैंस उन्हें एक साथ वापस लाने के लिए जोर दे रहे हैं. जबकि दोनों ने साफ कर दिया है कि वे अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं. इसी बीच सामंथा की दूसरी शादी की खबरों ने एक बार फिर जोड़ पकड़ा है.

सदगुरु के कहने पर शादी के लिए राजी हुईं सामंथा

जी हां, इन अब सामंथा रुथ प्रभु की दूसरी शादी (Samantha Ruth Prabhu’s second marriage) की खबरें इंटरनेट पर सामने आ रही हैं. तेलुगू पब्लिकेशन सिने जोश की रिपोर्ट के अनुसार, यशोदा अभिनेत्री को उनके गुरु सद्गुरु जगदीश वासुदेव (Sadhguru Jagadish Vasudev) के अलावा किसी और ने दोबारा शादी करने के लिए राजी नहीं किया है. हालांकि, अभी तक इस खबर को लेकर सामंथा की ओर से किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

नागा चैतन्य की शादी को लेकर भी हैं अफवाहें

मालूम हो कि पिछले कई दिनों से सामंथा रूथ प्रभु से तलाक लेने के बाद, नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) को लेकर कहा जा रहा है कि वे मेजर फेम एक्ट्रेस शोभिता धूलिपाला को डेट कर रहे हैं. ये तक कहा गया कि चैतन्य ने शोभिता को अपना घर भी दिखाया और वहीं पर दोनों ने एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताया. बात अगर वर्कफ्रंट को लेकर करें तो सामंथा रूथ प्रभु अगली बार यशोदा, (Yashoda) ‘शाकुंतलम’ (Shaakuntalam) और ‘कुशी’ (Kushi) में दिखाई देंगी. इसके बाद वे दिनेश विजन की अगली फिल्म के साथ बॉलीवुड और इंग्लिश मूवी ‘द अरेंजमेंट ऑफ लव’ (Arrangements Of Love) के साथ हॉलीवुड में अपने बड़े डेब्यू की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं.

Tags: Naga Chaitanya, Samantha akkineni

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें