2 साल से मंदी दिखा रहा टाटा ग्रुप का ये शेयर, अब तेजी के लिए तैयार! ये ब्रोकरेज फर्म हुआ बुलिश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

टाटा स्टील के शेयरों ने 2 साल में नेगेटिव रिटर्न दिया है.
फिलहाल स्टॉक का भाव 104.70 रुपये है.
ब्रोकरेज फर्म ने 110 रुपये का टारगेट दिया है.

Tata Group: देश में टाटा ग्रुप नमक से लेकर ट्रक तक बनाता है. वर्षों पुराना भारत का यह दिग्गज ब्रांड स्टील, ऑटोमोबाइल, आईटी और कंज्यूमर बिजनेस समेत कई सेक्टर्स में सेवाएं दे रहा है. स्टील सेक्टर में टाटा स्टील एक बड़ा नाम है और देश में यह कंपनी दिग्गज इस्पात निर्माता है. लेकिन पिछले लेकिन पिछले सवा साल से टाटा स्टील के शेयर में दबाव देखने को मिल रहा है. रिटर्न के मामले में टाटा ग्रुप की इस दिग्गज कंपनी ने शेयरधारकों को निराशा किया है.

लंबे समय से टाटा स्टील का शेयर स्टॉक मार्केट में दबाव के साथ कारोबार कर रहा है. इस कंपनी के शेयरधारकों के मन में लगातार यह सवाल घूम रहा है कि आखिर ये शेयर कब रफ्तार पकड़ेगा. मनी कंट्रोल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, टाटा स्टील के शेयरों ने 2 साल में 10 फीसदी से ज्यादा नेगेटिव रिटर्न दिया और 1 साल में -6.75 प्रतिशत रहा है.

ये भी पढ़ें- 30 से 684 रुपये पहुंचा भाव, अभी तो और बढ़ेगा, बैंक FD से 5 गुना रिटर्न दे देगा ये शेयर !

टाटा स्टील पर ब्रोकरेज फर्म का नया टारगेट
टाटा स्टील का स्टॉक शुक्रवार को गिरावट के साथ 104.70 रुपये पर बंद हुआ. पिछले 2 वर्ष में नेगेटिव रिटर्न मिलने के बाद टाटा स्टील के शेयरधारक बेहद परेशान हैं. इस बीच देश की दिग्गज ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने टाटा स्टील के शेयर को न्यूट्रल रेटिंग देते हुए, इस पर खरीदी की राय दी है. ब्रोकरेज फर्म ने शेयर का प्राइस टारगेट बढ़ाकर 110 रुपये कर दिया है.

मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि देश में इंफ्रास्ट्रक्चर, कंस्ट्रक्शन और ऑटोमोबाइल सेक्टर में तेजी से विस्तार के बीच घरेलू इस्पात की मांग में भारी वृद्धि होने की उम्मीद है, जिसे टाटा स्टील पूरी तरह से भुनाने के लिए तैयार है. हमारा मानना ​​है कि इस अवसर का लाभ उठाने के लिए कंपनी अपनी क्षमता को बढ़ा रही है.

टाटा स्टील मजबूत कच्चे माल की सुरक्षा के साथ सबसे बड़े और लागत प्रभावी स्टील निर्माताओं में से एक है, जो कच्चे माल की पर्याप्त और समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करता है. टाटा स्टील अपनी लौह अयस्क खनन क्षमता को 36 मिलियन टन से बढ़ाकर 60-65 मिलियन टन कर रहा है, जो विस्तारित क्षमता के लिए पर्याप्त लौह अयस्क की आवश्यकता सुनिश्चित करेगा.

(डिस्क्लेमर: शेयर के बारे में यहां दी गई जानकारी ब्रोकरेज हाउस की राय है. किसी भी तरह के निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें. News18 किसी भी तरह के नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.)

Tags: Money Making Tips, Multibagger stock, Stock Markets, Tata

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें